जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन सिंह) ने एक बार फिर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने डॉलर के मुकाबले कमजोर होती भारत की मुद्रा के जरिए मोदी सरकार को घेरा है. ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 10 साल पुराने वीडियो शेयर कर उनसे सवाल पूछे हैं.
ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'माननीया वित्तमंत्री जी, "डॉलर $ के मुक़ाबले रुपया ₹ लगातार गिरता ही जा रहा है", कृपया आदरणीय प्रधानमंत्री जी की पिछली प्रतिक्रिया तो सुन लिजिए. और वर्तमान में उनकी क्या प्रतिक्रिया है यह देश की जनता जानने को उत्सुक है! कृपया प्रधानमंत्री जी देश की जनता को जवाब दें.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस ट्वीट के साथ ललन सिंह ने पीएम मोदी के जो वीडियो शेयर किए हैं, उसमें नरेंद्र मोदी यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'रुपया ऐसे कैसे गिर सकता है. मैं शासन में बैठा हूं मुझे पता है. इस तरह से रुपया गिर ही नहीं सकता. ये नेपाल का रुपया नहीं गिरता है, बांग्लादेश की करंसी नहीं गिरती है, पाकिस्तान की करंसी नहीं गिरती है, श्रीलंका की करंसी नहीं गिरती है. क्या वजह है कि हिंदुस्तान का रुपया गिरता जा रहा है. ये जवाब देना पड़ेगा आपको. आपसे देश जवाब मांग रहा है.'
माननीया वित्तमंत्री जी,
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) October 16, 2022
"डॉलर $ के मुक़ाबले रुपया ₹ लगातार गिरता ही जा रहा है", कृपया आदरणीय प्रधानमंत्री जी की पिछली प्रतिक्रिया तो सुन लिजिए......और वर्तमान में उनकी क्या प्रतिक्रिया है यह देश की जनता जानने को उत्सुक है....!
कृपया प्रधानमंत्री जी देश की जनता को जवाब दें। pic.twitter.com/4NZfMVQHqb
वहीं, दूसरे वीडियो में सुना जा सकता है की नरेंद्र मोदी कह रहे हैं, 'जिस तरह से डॉलर मजबूत होता जा रहा है. रुपया कमजोर होता जा रहा है. विश्व व्यापार में भारत टिक नहीं पाएगा. दिल्ली की सरकार जवाब नहीं दे रही है. नेपाल का रुपया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका की करंसी में कोई दिक्कत नहीं है. हमारे पड़ोस में छोटे-छोटे मुल्कों की करंसी को भी डॉलर के मुकाबले कोई नुकसान नहीं हो रहा है. देश जानना चाहता है. ऐसा क्या कारण है कि आज अकेला हिंदुस्तान का रुपया डॉलर के मुकाबला गिरता ही चला गया. ये सिर्फ आर्थिक कारणों से नहीं हुआ है. यह दिल्ली से भ्रष्ट राजनीति चल रही है, उसकी वजह से ऐसा हुआ है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ये वीडियो तब के हैं, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. इस दौरान वह केंद्र में कांग्रेस की सरकार को अकसर घेरते रहते थे.
'ये कैसी उड़ान?' दिल्ली-दुबई रूट से दिल्ली-दरभंगा का किराया करीब दोगुना होने पर मंत्रीजी भड़के
बता दें, भारतीय रुपये में पिछले काफी दिनों से डॉलर के मुकाबले गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया शुरुआती गिरावट से उबरते हुए पांच पैसे चढ़कर 82.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये के मूल्य में मजबूती आई. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.26 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.12 के उच्चस्तर तक गया और 82.43 के निचले स्तर तक आया. अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त लेकर 82.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं