बिहार (Bihar) में बीजेपी के सत्ता से बाहर होने के बाद जनता दल यूनाइटेड लगातार पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साध रही है. एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रोजगार को लेकर पीएम मोदी को घेरा है. ललन सिंह ने पीएम मोदी की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और बेरोजगार युवाओं से 'पेट की आग' बुझाने के लिए कहा है. एक दिन पहले भी ललन सिंह ने पीएम मोदी को रोजगार को लेकर घेरा था.
ललन सिंह ने पीएम मोदी की कई तस्वीरों को मिशन 2024 हैशटैग के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, 'देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बहुरूप का दर्शन करें और अपने पेट की आग बुझाएं. देश के करोड़ों बेरोजगार युवा इनके पीएम की कुर्सी पर बने रहने तक अपने लिए रोजगार की चाहत त्याग दें.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बहुरूप का दर्शन करें और अपने पेट की आग बुझाएं। देश के करोड़ों बेरोज़गार युवा इनके पीएम की कुर्सी पर बने रहने तक अपने लिए रोज़गार की चाहत त्याग दें।#मिशन_2024 pic.twitter.com/rAYewyFG5u
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) October 15, 2022
अपने ट्वीट में ललन सिंह ने पीएम मोदी की विभिन्न वेशभूषाओं में तस्वीरें पोस्ट की हैं.
एक दिन पहले ही ललन सिंह ने बीजेपी को रोजगार को लेकर घेरा था. उन्होंने कहा था कहा था कि उन्होंने (बीजेपी) ने रोजगार कहां दिया? कोई लेखाजोखा नहीं है, बही खाता सब साफ है. बही खाता खाली है तो क्या बोलेंगे? कभी कहेंगे चीता लाए, कभी कहेंगे राम मंदिर बनावाएंगे. उन्होंने कहा कि बहुरूपिया क्या होता है? वह जो 12 दिन में 12 रूप दिखाता है. यह पूरी पार्टी (बीजेपी) वही है.
ये भी पढ़ें :
* PM मोदी की जाति पर जेडीयू प्रमुख ललन सिंह की टिप्पणी अति पिछड़ों का अपमान : सुशील मोदी
* कभी कहेंगे चीता लाए, कभी कहेंगे राम मंदिर बनावाएंगे; पूरी बहुरूपिया है बीजेपी : ललन सिंह
* बिहार: JDU अध्यक्ष के करीबी बिल्डर के 31 ठिकानों पर IT की रेड, ललन सिंह बोले- 'हम दबाव में नहीं आनेवाले'
"प्रशांत किशोर को पार्टी में लाने को लेकर कोई ऑफर नहीं दिया" : ललन सिंह | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं