- बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने मंत्री निशांत कुमार के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स जारी किए हैं.
- निशांत कुमार के एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल्स जारी कर दिए गए हैं.
- बिहार स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन हैंडल्स से जारी जानकारी ही सत्यापित रहेगी.
सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और फर्जी खबरों को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बड़ा फैसला किया है. हेल्थ विभाग ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सभी आधिकारिक और वेरीफाइड सोशल मीडिया हैंडल्स की सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही एक एडवाइजरी जारी कर यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में स्वास्थ्य मंत्री से जुड़ी केवल वही सूचनाएं या बयान प्रामाणिक माने जाएंगे, जो इन आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर साझा किए जाएंगे. इन अकाउंट्स के अलावा कही और से जानकारी आती तो उसे सही न माना जाए. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कुछ भ्रामक जानकारियां आई थी. जिसके बाद यह फैसला किया गया है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग का आदेश
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने लिखा सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक अथवा फर्जी सूचना पर विश्वास करने से पूर्व कृपया आधिकारिक हैंडल पर उपलब्ध जानकारी का अवश्य सत्यापन करें. स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय समय-समय पर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, विभागीय गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी इन्हीं आधिकारिक माध्यमों से साझा करता है.
निशांत कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट
X (Twitter): https://x.com/Nishantjdu81
Facebook: https://www.facebook.com/Nishantjdu81
Instagram: https://www.instagram.com/nishantjdu81
स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से की अपील
विभाग ने आम जनता और सभी मीडिया प्रतिनिधियों से विशेष अपील की है कि वे स्वास्थ्य मंत्री या विभाग से जुड़ी किसी भी खबर को चलाने या साझा करने से पहले इन सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल्स से उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें. दरअसल, कुछ भ्रामक जानकारियां सामने आई थी. जिसके बाद यह फैसला किया गया है.
ये भी पढे़ंः भूमिहार बनाम भूमिहार ब्राह्मण; बिहार विधानसभा में आरक्षण पर बवाल, सत्ता पक्ष ने ही सरकार को घेरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं