बिहार के गया जिले की बुनकरों की बस्ती पटवा टोली के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाई है. JEE मेंस-2 के हाल ही में घोषित नतीजों में यहां के 40 से ज्यादा छात्रों ने सफलता हासिल की है और अब ये सभी 18 मई को होने वाली JEE एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होंगे. पटवा टोली कभी केवल सूत कातने और बुनाई के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब ये इंजीनियरों की नर्सरी के तौर पर मशहूर हो रही है.
इन छात्रों में शामिल सागर कुमार के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया था, लेकिन 'वृक्ष' संस्था की मदद से उसने मुश्किल हालात के बावजूद 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए. कुछ ऐसी ही मिसाल अस्मिता कुमारी की भी है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बच्चों की सफलता से परिवार खुश
अपनी मेहनत और लगन से इन बच्चों ने पूरे इलाके का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार बेहद खुश हैं और उन्हें अपने बच्चों पर गर्व है.
जेईई की परीक्षा बहुत ही मुश्किल मानी जाती है. एक ही जगह के इतने ज्यादा छात्रों को मिलने वाली सफलता से हर कोई हैरान है. हर बार यहां के छात्र अपना परचम फहराते हैं, इसे लेकर बिहार के साथ ही देश के अन्य इलाकों के लोग भी यहां के बारे में जान रहे हैं.
शनिवार को घोषित हुआ था परिणाम
गौरतलब है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा शनिवार को इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) के परिणाम घोषित किए गए थे. इसके बाद से ही पटवा टोली के बच्चों की काफी चर्चा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं