विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2019

बिहार : डॉक्टरों की अजब करतूत, हाइड्रोसील की जगह पैर का कर दिया ऑपरेशन!

बिहार के गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. 

बिहार : डॉक्टरों की अजब करतूत, हाइड्रोसील की जगह पैर का कर दिया ऑपरेशन!
प्रतीकात्मक चित्र.
गया:

बिहार के गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. सर्जरी विभाग में चिकित्सकों ने मरीज के हाइड्रोसील के अपेरशन की जगह दाएं पैर का ऑपेरशन कर दिया. इस मामले में हालांकि अस्पताल प्रशासन अब जांच कर कार्रवाई की बात कह रहा है. अस्पताल के एक चिकित्सक के मुताबिक, गया के परैया प्रखंड के पुनाकला गांव निवासी रामभजन यादव (52) सोमवार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में हाइड्रोसील की समस्या लेकर पहुंचे थे. इस दौरान चिकित्सकों ने हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने की बात कहकर उन्हें भर्ती कर लिया.  

दिल्ली में डॉक्टर की घोर लापरवाही : कराने आये थे सिर पर लगी चोट का इलाज, कर डाला टांग का ऑपरेशन

मंगलवार को ऑपरेशन के दिन रामभजन के हाइड्रोसील की जगह पैर का ऑपरेशन कर दिया गया. रामभजन के पुत्र भनेश्वर यादव ने पत्रकारों को बताया, "जब इन्हें ऑपरेशन थियेटर ले जाया जा रहा था, तब सभी हाइड्रोसील के ऑपरेशन की बात कर रहे थे, परंतु जब ऑपरेशन के बाद उन्हें निकाला गया तो उनके पैर का ऑपरेशन हुआ था." भनेश्वर ने दावा किया कि पैर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी. पीड़ित रामभजन कहते हैं, "मुझे पहले बेहोश कर दिया गया, इस कारण मुझे ऑपरेशन थियेटर में पता नहीं चला कि क्या ऑपरेट किया जा रहा है. पता चलता तो ऑपरेशन करने ही नहीं देता."  

दिल्ली के निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, दाएं पैर के बजाय बाएं पैर का ऑपरेशन किया

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक विजय कृष्ण से इस संबंध में बुधवार को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि  हाइड्रोसील के ऑपेरशन से पहले पैर का अपेरशन जरूरी रहा हो. उन्होंने कहा कि उनके पैर में सूजन था. उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और अगर गलत हुआ होगा, तो दोषियों के खिलाफ कार्रावाई की जाएगी. बहरहाल, इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anugrah Narayan Magadh Medical College, Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com