विज्ञापन

‘रामायण’ की आंधी के बीच ये फिल्म कर रही है बंपर कमाई, 3 दिन में कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

इन दिनों सिनेमाघरों में 4000 करोड़ की रामायण की काफी चर्चा हो रही है. फिल्म सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. लेकिन रामायण के तूफान के बीच एक फिल्म ऐसी भी आई है, जो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है.

‘रामायण’ की आंधी के बीच ये फिल्म कर रही है बंपर कमाई, 3 दिन में कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
‘रामायण’ की आंधी के बीच ये फिल्म कर रही है बंपर कमाई
NDTV

इन दिनों सिनेमाघरों में 4000 करोड़ की रामायण की काफी चर्चा हो रही है. फिल्म सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. लेकिन रामायण के तूफान के बीच एक फिल्म ऐसी भी आई है, जो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इस फिल्म का नाम ओ.एम. – ऑपरेशन मोल है. जिसे ओम भी कहा जा रहा है. राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म ने महज तीन दिनों में दुनियाभर में 101.7 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. 

अन्य भाषाओं का फिल्म को मिला फायदा 

हर तरफ शानदार कमाई, पॉजिटिव रिव्यू और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स ने फिल्म के शुरुआती वीकेंड को बना दिया खास. ओ.एम. – ऑपरेशन मोल ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में दुनियाभर में 101.7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की. तमिल में बनी इस फिल्म को सिर्फ मूल भाषा में ही नहीं, बल्कि मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज किया गया, जिसका फायदा इसे अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिला.

फिल्म के बारे में 

धनुष और ममूटी को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता सिनेमाघरों में भी साफ नजर आई. दोनों सुपरस्टार्स की एंट्री और दमदार दृश्यों पर दर्शकों ने जमकर तालियां और सीटियां बजाईं. वहीं, साई अभ्यंकर के हिट संगीत ने फिल्म के माहौल में चार चांद लगा दिए. गानों से लेकर पार्श्व संगीत तक, हर चीज ने सिनेमाघरों में बैठे दर्शकों का जोश और बढ़ा दिया. शानदार अभिनय, जबरदस्त एक्शन और धमाकेदार संगीत का मेल फिल्म को एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाता है.

फिल्म को मिले शानदार समीक्षाओं में कलाकारों के अभिनय और एक्शन दृश्यों के भव्य फिल्मांकन की खास तारीफ हुई है. वहीं, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने पूरे वीकेंड सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बनाए रखी. फिल्म में साई पल्लवी और श्रीलीला भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं, जो इस दमदार कलाकारों की टोली में चार चांद लगाती हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OM Operation Mole, OM Operation Mole Box Office, OM Operation Mole Trailer, Dhanush, Mammootty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com