विज्ञापन

बिहार: घात लगाकर बैठे अपराधियों ने ज्वेलर को मारी गोली, पीड़ित की हालत गंभीर

बेतिया में सोना व्यापारी गोविंदा साह को अपराधियों ने सीने में गोली मार दी. वे दुकान बंद करके वापस घर जा रहे थे.

बिहार: घात लगाकर बैठे अपराधियों ने ज्वेलर को मारी गोली,  पीड़ित की हालत गंभीर
बिहार के बेतिया में शख्स के सीने में मारी गोली. (Representative Image)
  • वारदात सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंदा साह के साथ हुई.
  • गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे.
  • घायल को तत्काल GMCH बेतिया में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर बनी हुई है.
बेतिया:

बिहार के बेतिया जिले में एक सोने के व्यापारी की देर शाम गोली मार दी गई. अपराधियों ने व्यवसायी के सीने में गोली मारी है, जिससे पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल व्यवसायी को इलाज के लिए GMCH, बेतिया में भर्ती कराया गया है. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. दरअसल, बेतिया में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक सोने के व्यापारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हॉस्पिटल में घायल शख्स का इलाज चल रहा है. घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंदा साह के रूप में हुई है.

ज्वेलर गोविंदा साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर सोमवार की देर शाम बाइक से अपने घर गरभुआ लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी. गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे लोग...

वारदात के वक्त गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोविंदा साह को तत्काल GMCH, बेतिया पहुंचाया गया. जहां अस्पताल में डॉक्टरो ने उनका इलाज शुरू किया. फिलहाल, घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन करने के साथ ही अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: आरक्षण पर चिराग और मांझी की लड़ाई में भाजपा का 'वीटो', दोनों को दी नसीहत

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यवसायी को गोली किस वजह से मारी गई और वारदात में कितने अपराधी शामिल थे. 

फिलहाल, गोली मारने के पीछे कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस पुरानी रंजिश, लूट की कोशिश और अन्य आपराधिक कारणों समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. बेतिया सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

(इनपुट- जितेंद्र)

ये भी पढ़ें: हाथ में संविधान और जुबान पर न्याय की मांग... फिर क्यों वायरल बिहार का 6 वर्षीय आदित्य?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bettiah, Bettiah News, Firing, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com