- कहा- पुलवामा हमले के मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
- आतंक को रोकने के लिए केंद्र जो कर रहा है अच्छा है
- कश्मीर के लोगों के बारे में गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धारा 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि कश्मीर में धारा 370 को खत्म नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि धारा 370 का संविधान में प्रावधान है. आतंकी गतिविधियां रोकने के लिए धारा 370 को हटाने की जरूरत नहीं है. हम धारा 370 को हटाने के खिलाफ हैं.
सीएम नीतीश कुमार आज जेडीयू कार्यालय में प्रसिद्ध समाजसेवी नरेंद्र सिंह के पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. नीतीश ने कहा कि पुलवामा हमले से पूरा देश आक्रोशित है. इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
पुलवामा आतंकी हमले के बाद राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने धारा 370 को लेकर की यह मांग
उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव की घोषणा होने वाली है. चुनाव की घोषणा के पहले तक लोग कुछ न कुछ कमेंट करेंगे. जो कमेंट करते हैं करें, हम इस मसले पर कोई कमेंट नहीं करेंगे.
VIDEO : संघ ने कहा धारा 370 को लेकर रुख में बदलाव नहीं
अलगावादियों से सुरक्षा वापस लेने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आतंक को रोकने के लिए केंद्र जो कर रहा है अच्छा है. पुलवामा की घटना के बाद कश्मीर के लोगों के बारे में गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं