विज्ञापन

बांकीपुर सीट पर तेज प्रताप की पार्टी को झटका, उम्मीदवार का पर्चा खारिज, कोर्ट जाएंगे तेज प्रताप

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल को बड़ा झटका लगा है. पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने के बाद तेज प्रताप यादव ने इसे साजिश बताया और कोर्ट जाने का ऐलान किया.

बांकीपुर सीट पर तेज प्रताप की पार्टी को झटका, उम्मीदवार का पर्चा खारिज, कोर्ट जाएंगे तेज प्रताप
बांकीपुर में सियासी बवाल

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है. पार्टी ने यहां से वीणा मानवी को टिकट दिया था. वीणा मानवी को नामांकन के तुरंत बाद पुलिस ने 2009 के एक धोखाधड़ी और वारंट के मामले में हिरासत में लिया था. नामांकन रद्द होने की सूचना के बाद तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे. तेज प्रताप यादव ने कहा, हमारी उम्मीदवार के साथ षड्यंत्र किया गया है.

जानकारी के अनुसार, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी की उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने की सूचना मिलने के बाद  पटना कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. उन्होंने चुनाव पदाधिकारी से मुलाकात की.. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, हमारी उम्मीदवार के साथ षड्यंत्र किया गया है. हम कोर्ट का सहारा लेंगे और न्याय के लिए अदालत जाएंगे.

तेजप्रताप यादव ने कि वे वीणा मानवी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे. बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है. हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी.

तेजप्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी हम दिल्ली में हैं और बिहार आकर सरकार का घेराव करेंगे.उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है. हमारे उम्मीदवार को जानबूझकर फंसाया गया है. हमारी उम्मीदवार बहुत अच्छी हैं, उनकी लोकप्रियता भी है. षड्यंत्र करने वाले ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेंगे. बिहार आकर सरकार का घेराव करेंगे.

तेजप्रताप यादव ने कहा कि आज के दिन ही क्यों कार्रवाई की गई? बांकीपुर की जनता देख रही है कि महिला के साथ अपमान किया जा रहा है. जब किसी महिला के साथ अपमान होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है. बिहार आकर मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा.

उन्होंने दावा किया कि उनकी उम्मीदवार चुनाव जीत रही हैं और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है. पार्टी कोर्ट का रुख करेगी और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करेगी. तेजप्रताप ने कहा कि भाजपा और प्रशांत किशोर हार रहे हैं, जबकि जनता की ताकत उनके उम्मीदवार के साथ है. सत्य की जीत होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bankipur Assembly By-election, Bankipur Assembly Constituency, Bankipur Assembly Seat Bypoll, Bankipur Assembly Segment News, Tej Pratab Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com