विज्ञापन

Bihar: पति देने वाला था तलाक, पहली पत्नी ने साथी संग मिलकर दूसरी को उतारा मौत के घाट; दो गिरफ्तार

बिहार के अररिया में पति द्वारा तलाक दिए जाने की आशंका से नाराज पहली पत्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर सौतन की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने 48 घंटे के भीतर  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar: पति देने वाला था तलाक, पहली पत्नी ने साथी संग मिलकर दूसरी को उतारा मौत के घाट; दो गिरफ्तार
अररिया में एक महिला की हत्या कर दी गई.

Bihar News: राजस्थान में बिहार के अररिया जिले से रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. बौसी थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 48 घंटों के भीतर सुलझाते हुए खुलासा किया है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतका की सौतन ही थी.

मकई के खेत में मिला था शव

बीती 27 अप्रैल को नंदनपुर गांव के पास मकई के खेत में एक महिला का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतका की पहचान मो. सरवर की दूसरी पत्नी रूबैसा खातून के रूप में हुई. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद ली और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जिसके बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई.

तलाक का डर और बदले की आग

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस हत्याकांड की मुख्य वजह घर का आपसी कलह और तलाक का डर था. दरअसल मो. सरवर ने रूबैसा से दूसरी शादी की थी और वह अपनी पहली पत्नी मरजीना खातून को तलाक देने की तैयारी कर रहा था.

जब मरजीना को इस बात की भनक लगी कि उसे घर से निकालने की योजना बनाई जा रही है तो वह प्रतिशोध की आग में जल उठी. उसने अपनी सौतन को रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची.

सहयोगी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

मरजीना ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपने एक साथी मो. मीनाज उर्फ मिन्हाज को साथ लिया. योजना के मुताबिक रूबैसा की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहली पत्नी मरजीना खातून और उसके सहयोगी मिन्हाज को गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी दल में बौसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और डीआईयू की टीम ने अहम भूमिका निभाई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: शादी में 5100 रुपये का 'नेग' देने पर दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चले लाठी-डंडे, सबसे ज्यादा महिलाएं हुईं घायल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Araria News .Bihar Crime .Sautan Murder Case .Bihar Police .Crime Branch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com