बिहार के गया जिले के धनगांई थाना अंतर्गत हाहेसाडी गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक वृद्ध महिला की आंख निकालने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. धनगांई थाने के सहायक अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि पीड़िता का नाम धनमतिया देवी है जिनका इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. सिंह ने बताया कि इस वारदात के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही.
क्या नीतीश कुमार अब 'सुशासन बाबू' की छवि खोते जा रहे हैं?
इस घटना में महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. बिहार में इन दिनों आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस वजह से राज्य का शासन और प्रशासन सवालों के घेरे में है.
Video: बकरियां बेचकर दी रिश्वत, फिर भी नहीं मिला पीएम आवास योजना के तहत घर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं