विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2020

बिहार: कोरोना से अब तक 31 लोगों की मौत, पांच हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार तक 31 लोग की मौत हुई है वहीं अभी तक कुल 5176 लोग संक्रमित हुए हैं.

बिहार:  कोरोना से अब तक 31 लोगों की मौत, पांच हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
बिहार में कोरोनावायरस से अब तक 5176 लोग संक्रमित हुए हैं.
  • बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार तक 31 लोग की मौत हुई
  • अभी तक कुल 5176 लोग संक्रमित हुए हैं
  • पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा जिले में एक और मरीज की मौत हुई
पटना:

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार तक 31 लोग की मौत हुई है वहीं अभी तक कुल 5176 लोग संक्रमित हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा जिले में एक और मरीज की मौत के साथ प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 31 हो गई है. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 31 लोग की मौत हो चुकी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 5176 मामले प्रकाश में आए हैं उनमें पटना में 280, खगडिया में 279, बेगूसराय में 262, भागलपुर में 245, रोहतास में 238, मधुबनी में 237, मुंगेर में 208, जहानाबाद में 178, कटिहार में 174, सुपौल में 157, बक्सर में 140, पूर्णिया एवं सिवान में 140-140, नवादा में 139, गोपालगंज में 136, समस्तीपुर में 133, बांका में 132, दरभंगा में 131, पूर्वी चंपारण में 130, नालंदा में 124, गया में 123, भोजपुर 112, मुजफ्फरपुर में 112, शेखपुरा में 113, किशनगंज में 104, सारण में 103, कैमूर में 102, मधेपुरा में 99, वैशाली में 93, सहरसा एवं पश्चिम चंपारण में 88-88, औरंगाबाद 85, सीतामढी एवं अररिया में 78- 78, लखीसराय में 67, अरवल में 58, जमुई में 46 तथा शिवहर जिले में 24 मामले अबतक प्रकाश में आए हैं. बिहार में अबतक 1,02,318 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2542 मरीज ठीक हुए हैं. 

VIDEO: भारत में तेजी से बढ़ता कोरोना, संक्रमितों की संख्या 2.56 लाख पार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar CoronaVirus Update, Coronavirus In Bihar, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com