विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 30 की मौत

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं.

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 30 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर.
पटना:

बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से करीब 30 लोगों की मौत हो गई. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. 

विभाग के मुताबिक, वज्रपात से सबसे अधिक भागलपुर में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि बेगूसराय में चार लोग इसकी चपेट में आ गए. इसके अलावा सहरसा, पूर्णिया, अररिया, जमुई, दरभंगा, मधेपुरा, खगड़िया, कटिहार, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, नवादा और गया में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई है. 

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने राहत आपदा कोष से तत्काल अनुदान राशि देने का निर्देश दिया है. 

बता दें, 21 जून को भी बिहार के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से 12 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Rain, Bihar Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com