विज्ञापन

घर में घुसे चोर, क‍िचन में बनाया आमलेट, ड्रॉइंग रूम में आराम से खाया फ‍िर गहने और नकदी लेकर चले गए 

घर में ताला लगा हुआ था. चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और आराम से पूरा घर खंगाला. अलमारी में रखे गहने और रुपये चोरी कर ले गए.  

घर में घुसे चोर, क‍िचन में बनाया आमलेट, ड्रॉइंग रूम में आराम से खाया फ‍िर गहने और नकदी लेकर चले गए 
किचन में बिखरा सामान.
NDTV Reporter

झालावाड़ के भवानी मंडी शहर से चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. चोरों ने सिर्फ लाखों की नकदी और जेवरात ही नहीं चुराए, बल्कि वारदात के दौरान घर में रखे 14 अंडों का आमलेट बनाकर आराम से सोफे पर बैठकर खाया, और फिर फरार हो गए. यह पूरी घटना शहर की पॉश महाकाल कॉलोनी की है. 

मुंबई गया था परिवार 

भवानी मंडी नगर की महाकाल कॉलोनी में रहने वाले टिल्लू सरदार अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई गए हुए थे. इसी दौरान देर रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया. चोर मुख्य दरवाजे से घर में घुसे, और पूरे घर की अलमारियां और कमरे खंगाल डाले. घर का सामान बिखेरने के बाद चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.

चोरों ने सोफे पर बैठकर आराम से खाया और प्लेट छोड़कर चले गए.

14 अंडों का आमलेट बनाया 

इस चोरी की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने जल्दबाजी नहीं दिखाई. उन्होंने घर के फ्रिज में रखे 14 अंडे निकाले, उनका आमलेट बनाया और ड्राइंग रूम में रखे सोफे पर बैठकर आराम से खाया. इसके बाद वे घर में रखी करीब ढाई लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान लेकर चले गए.

सुबह पड़ोसियों को पता चला 

‎सुबह जब पड़ोसियों की नजर घर पर पड़ी तो दरवाजे और घर का बिखरा सामान देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई. पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही भवानी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में मकान मालिक टिल्लू सरदार और उनके परिजन भी मुंबई से लौटे, जहां उन्होंने घर का सामान अस्त-व्यस्त देखा और चोरी की पुष्टि की. 

बेड पर बिखरा सामान.

बेड पर बिखरा सामान.

ढाई लाख नकद और गहने चोरी किए 

प्रारंभिक जांच में करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी होना सामने आया है. पुलिस ने मकान मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

‎भवानी मंडी थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: कांवड़‍ियों के हाथ में त्र‍िशूल, फरसा, हॉकी द‍िखी तो खैर नहीं; डीजे बजाने पर भी पुल‍िस ने दी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crime, Jhalawad News, Theft, Omlette, Jhalawad District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com