विज्ञापन

JDU के पूर्व MLA की महिला संग अश्लील तस्वीर वायरल, RJD विधायक के नाम से बनी ID से हुई पोस्ट

RJD विधायक के नाम से बने फेसबुक अकाउंट से पूर्व विधायक की महिला संग अश्लील तस्वीरे वायरल होने के बाद बेगूसराय की राजनीति में बवाल मच गया है. फिलहाल दोनों नेताओं की तरफ से अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है.

JDU के पूर्व MLA की महिला संग अश्लील तस्वीर वायरल, RJD विधायक के नाम से बनी ID से हुई पोस्ट
JDU के पूर्व MLA की महिला संग अश्लील तस्वीर वायरल

बिहार के बेगूसराय में मटिहानी के पूर्व जदयू विधायक राजकुमार सिंह और वर्तमान राजद (RJD) विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के बीच की राजनीतिक अदावत में अब एक नया मोड़ आ गया है. बोगो सिंह के फेसबुक आईडी से राजकुमार सिंह का एक महिला के साथ अश्लील फोटो वायरल कर दिया गया. इस फोटो के वायरल होने के बाद सुबह से ही से चर्चा का बाजार गर्म है. इस मामले में जहां राजकुमार सिंह ने बोगो सिंह के खिलाफ साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया है. वहीं, बोगो सिंह ने भी किसी के द्वारा फर्जी तरीके से उनके आईडी से फोटो डालने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वायरल वीडियो में राजकुमार सिंह महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई पड़ रहे हैं.

RJD विधायक के नाम से बनी फेसबुक अकाउंट से पोस्ट

दरअसल बेगूसराय में राजद विधायक के फर्जी फेसबुक आईडी से जदयू के पूर्व विधायक का महिला के साथ अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल किया गया. पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए साइबर सेल में वायरल करने वाले फेसबुक आईडी पर मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरी ओर राजद विधायक बोगो सिंह ने भी उस आईडी को फर्जी बताते हुए रिफाइनरी थाना और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. जदयू के पूर्व विधायक की महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद राजनीतिक सर गर्मी तेज हो गई है.

पूर्व विधायक बोले- राजनीति की नीचता है

पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने इसे राजनीति की नीचता बताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है. दरअसल बोगो सिंह की तस्वीर लगे और बोगो सिंह के नाम से फेसबुक आईडी से चार तस्वीर कल शाम पोस्ट की गई, जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार सिंह का महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीर है. इस मामले में पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि यह राजनीति की नीचता है, जो एआई जनरेट फोटो पोस्ट की गई है. इसको लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है.

राजनीति में इस तरह के काम होने लगेगा तो सभी को दिक्कत होगा विचारों का विरोध होना चाहिए, किसी व्यक्तिगत नहीं होना चाहिए. यह हताशा और निराशा की निशानी है, इससे बचना चाहिए. पुलिस काम कर रही है, इसके पीछे उनकी क्या मंशा है, लेकिन राजनीति में यह ओछी हरकत नहीं होनी चाहिए. जिस आईडी से तस्वीर पोस्ट की गई है, वह किसके इशारे पर हुई है. इसकी जांच हो रही है, जो इसमें शामिल होंगे, उन पर कार्रवाई होगी और यह मानहानि का भी मामला बनता है.

4 एआई जनरेटेड अश्लील फोटो हुई पोस्ट

वहीं, इस मामले में साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि वर्तमान विधायक के फेक आईडी से पूर्व विधायक का अश्लील फोटो पोस्ट किया गया है. इसको लेकर पूर्व विधायक के पीए पीयूष कुमार के द्वारा एक आवेदन दिया गया है. उसमें आरोप लगाया गया कि फर्जी फेसबुक आईडी से दो लिंक पोस्ट किया गया है और 4 एआई जनरेटेडअश्लील फोटो प्रतीत हो रहा है. फेसबुक आईडी का जांच किया जा रहा है और कार्रवाई की जाएगी.  

इस मामले में राजद विधायक बोगो सिंह के पुत्र सुमित कुमार ने भी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि विधायक नरेंद्र कुमार सिंह ने खुद रिफाइनरी थाने में मामला दर्ज कराया है. विधायक पुत्र सुमित कुमार ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में सुबह आया है. कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हमारे पिताजी का नाम इस्तेमाल करके फेसबुक आईडी से प्रोफाइल से पूर्व विधायक का तस्वीर फेसबुक के माध्यम से वायरल किया गया है. हमने तत्काल साइबर थाना को एक आवेदन दिया है.

यह भी पढ़ें-

JDU में सिर्फ नीतीश फैसले लेते, 'थैली के दम पर मंत्रिपद' के आरोप पर आनंद मोहन को जवाब

बिहार में नई व्यवस्था लागू, अब दफ्तरों के चक्कर काटना बंद; 30 दिन के अंदर समस्या का होगा समाधान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Politics, Begusarai, Begusarai News, Begusarai News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com