विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

'टॉयलेट बनवाने के लिए नहीं है पैसे, तो बीवी बेच दो', बिहार के डीएम कंवल तनुज ने यह क्या कह डाला!

तनुज के इस भाषण के बीच भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि मैं बहुत गरीब हूं. इतना सुनते ही डीएम कुछ नाराज से हो गए.

'टॉयलेट बनवाने के लिए नहीं है पैसे, तो बीवी बेच दो', बिहार के डीएम कंवल तनुज ने यह क्या कह डाला!
बिहार के औरंगाबाद के डीएम कंवल तनुज ने यह क्या कह डाला!...
  • बिहार के औरंगाबाद के डीएम ने विवादास्पद बयान दे डाला
  • कहा- शौचालय बनवाने के लिए पैसे नहीं हैं तो बीवी बेच दो
  • डीएम जम्होर में साफ सफाई को लेकर एक सभा को संबोधित कर रहे थे
नई दिल्ली:

पीएम मोदी की सरकार का 'स्वच्छ भारत अभियान' का प्रचार प्रसार करते हुए बिहार के औरंगाबाद में जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे विवाद पैदा हो गया है. एक रैली को संबोधित करते हुए अपने भाषण के बीच में ही कंवल तनुज ने एक व्यक्ति को एक आपत्तिजनक और विवादास्पद सलाह दे डाली.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घर में टॉयलेट बनवाने के लिए उन्होंने एक गरीब शख्स को पत्नी को बेच डालने के लिए कह दिया. उन्होंने भाषण के बीच कहा कि जो लोग घर में टॉयलेट नहीं बनवा सकते, उन्हें अपनी बीवी को बेच देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें
छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की पर फेंका था तेजाब, 5 को कोर्ट ने दोषी ठहराया
बिहार में निजी कंपनी के कर्मचारी से 12 लाख की लूट


'...मेरी बीवी की इज्जत ले लो और मुझे 12 हजार रुपये दे दो'
डीएम कंवल तनुज सदर प्रखंड के जम्होर में साफ सफाई को लेकर एक सभा को संबोधित कर रहे थे. तनुज ने कहा- टॉयलेट की कमी के चलते महिलाओं का रेप होता है और उन्हें परेशान किया जाता है. एक शौचालय का निर्माण करने में केवल 12 हजार रुपये लगते हैं. क्या 12 हजार रुपये किसी महिला की इज्जत से ज्यादा हैं? ऐसा कौन सा आदमी है जो कहेगा कि मेरी बीवी की इज्जत ले लो और मुझे 12 हजार रुपये दे दो.

यह भी पढ़ें- बिहार में बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी, 5 मरे

तनुज के इस भाषण के बीच भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि मैं बहुत गरीब हूं. इतना सुनते ही डीएम कुछ नाराज से हो गए और उन्होंने स्टेज से ही उस शख्स को अपनी बीवी बेचने की सलाह दे डाली. कंवल तनुज के इस बयान पर समाजवादी पार्टी की जूही सिंह का कहना है कि कंवल तनुज के इस बयान पर समाजवादी पार्टी की जूही सिंह का कहना है कि यदि आप आईएएस ऑफिसर हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप कुछ भी बोलते रहें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanwal Tanuj, Swacch Bharat Abhiyaan, Toilet Controversy, Aurangabad DM Kanwal Tanuj, Bihar, Aurangabad News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com