देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से लौट आया है. लगातार नए मरीजों के मिलने से डर का माहौल है. मामले कभी भी बढ़ सकते हैं. बिहार भी कोरोना वायरस (Corona Virus) से अछूता नहीं है. अकेले 6 मामले तो पटना एम्स में ही मिले हैं. कटिहार सदर अस्पताल भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयारी करने में जुटा है. किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी न हो इसलिए अस्पताल ने दो ऑक्सीजन प्लांट (Katihar Oxygen Plant) तो लगा दिए लेकिन इसे ऑपरेट करने के लिए टेक्नीशियन हायर किया ही नहीं. फिलहाल ये ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल के एक सुरक्षा गार्ड के भरोसे चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें-बिहार में भी कोरोना की दस्तक, पटना एम्स में डॉक्टर-नर्स समेत 6 पॉजिटिव मिले
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सुरक्षा गार्ड चला रहा ऑक्सीजन प्लांट
सुरक्षा गार्ड सिर्फ अस्पताल में ड्यूटी ही नहीं दे रहा बल्कि ऑक्सीजन प्लांट को भी ऑपरेट कर रहा है. जबकि उसे इसकी कोई तकनीकी जानकारी नहीं की है. अपने हिसाब से वह ऑक्सीजन प्लांट को चलाता और बंद करता है. ये मरीजों की जान के साथ किसी खिलवाड़ से कम नहीं है. क्यों कि एक सुरक्षा गार्ड को क्या ही पता कि किन हालात में कितनी ऑक्सीजन की जरूरत होती है. हालांकि गर्ड का कहना है कि उसको ये बताया गया है कि कौन सा बटन दबाना है.

ऑक्सीजन प्लांट के लिए टेक्नीशियन ही नहीं
जब सदर अस्पताल प्रबंधक से ऑक्सीजन प्लांट की मशीनों को संचालित करने वाले टेक्नीशियन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बिना टेक्नीशियन के ही दोनों प्लांट चल रहे हैं. फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड ही दोनों ऑक्सीजन प्लांट को संचालित कर रहा है.
कोरोना में बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन प्लांट में टेक्नीशियन का नहीं होना कभी भी बड़ी परेशानी की वजह बन सकता है. ऐसे में कटिहार सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ी व्यवस्था और इसका संचालन अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के भरोसे चल रहा है.
प्लांट तो लगा दिए टेक्नीशियन कब आएगा
पिछली बार कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की भारी कमी की वजह से हर तरफ हाहाकार मच गया था. इस बार ऐसे हालात पैदा न हों इसके लिए इसके लिए अस्पताल पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं. बिहार के कटिहार सदर अस्पताल ने हालात से निपटने के लिए ऑक्सीजन के दो प्लांट तो लगा दिए लेकिन इसे ऑपरेट करने के लिए टेक्नीशियन को रखा ही नहीं है. ऑक्सीजन प्लांट सुरक्षा गार्ड के भरोसे छोड़ दिए गए हैं.
बिहार में बढ़ रहे कोरोना के मामले
बिहार में अगर कोरोना संक्रमण की बात करें तो पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक महिला डॉक्टर, नर्स समेत 6 लोग कोविड-19 वायरस संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद चिंता काफी बढ़ गई है. सभी से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं