- NPR पर नए प्रश्नावली से नाखुश हैं नीतीश कुमार
- पुरानी प्रश्नावली पर गणना चाहते हैं नीतीश कुमार
- NRC के विरोध में भी हैं बिहार के मुख्यमंत्री
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सुप्रीमो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी एनपीआर (NPR) के नए प्रश्नों से खुश नहीं हैं. नीतीश कुमार चाहते हैं कि इसकी गणना पुरानी प्रश्नावली पर होना चाहिए. नीतीश ने ये बात मंगलवार को पटना में एक संवादाता सम्मेलन में कही. नीतीश ने कहा कि नए प्रश्नों को जोड़ने के बाद भ्रम की स्थिति बनी है खासकर माता-पिता का जन्म और उम्र और इस जानकारी की कोई ज़रूरत नहीं है.
NRC और CAA के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर रामदेव ने कही ये बात
उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को मालूम नहीं होता कि उनके माता-पिता कहां पैदा हुए इसलिए जो पुराने सवालों की लिस्ट है उसी पर अमल किया जाना चाहिए. नीतीश ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में उनकी पार्टी के संसदीय दल के नेता इस बारे में अपनी बात रखेंगे.
नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करना पूरी तरह गलत: बिहार विधानसभा अध्यक्ष
नए नागरिक कानून के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकर को माहौल को सामान्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिन्हें आपत्ति है उन्हें इस मामले में सर्वोच्च न्यायलय के सामने बहस करनी चाहिए. लेकिन विभिन्न राज्य सरकर द्वारा इसके खिलाफ जो प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं, हर प्रदेश का अपना-अपना अधिकार और राय होता है. उन्होंने कहा कि अकारण आंदोलन करने से कोई फायदा नहीं होगा.
VIDEO: NPR को लेकर अब किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं : केंद्र सरकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं