विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2019

अवैध वसूली कर रहे थे 5 पुलिसकर्मी, गश्त पर निकले SP ने रंगे हाथों धर लिया

पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने ने कहा कि पकड़े गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

अवैध वसूली कर रहे थे 5 पुलिसकर्मी, गश्त पर निकले SP ने रंगे हाथों धर लिया
  • पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से कर रहे थे अवैध वसूली
  • दिघवारा थाना क्षेत्र की है घटना
  • SP ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई
पटना:

बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक से अवैध वसूली करने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. सारण के पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात दिघवारा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक से अवैध रूप से पैसा वसूली करने के आरोप में एक एएसआई सहित पांच पुसिकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

 राय शुक्रवार स्वयं रात की गश्त पर निकले थे. उन्होंने इन पुलिसकर्मियों को एक चौक पर ट्रक चालक से पैसा वसूलते रंगे हाथ पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एएसआई बैजू शर्मा, होमगार्ड ड्राइवर रामजीत सिंह, स्पेशल आग्जिलरी पुलिस (सैप) के जवान मोहम्मद अलाउद्दीन अंसारी, प्रेम कुमार यादव और गया केश्वर शामिल हैं. राय ने कहा कि पकड़े गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Illegal Recovery, Policemen Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com