विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2019

पटना: बच्चा चोरी के शक में की गई मॉब लिंचिंग के मामले में 6 महिलाओं समेत 32 गिरफ्तार

बिहार में बाल उत्पीड़न की घटनाओं के बढ़ने की अफवाह के बीच पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है.

पटना: बच्चा चोरी के शक में की गई मॉब लिंचिंग के मामले में 6 महिलाओं समेत 32 गिरफ्तार
बच्चा चोर होने के शक पर ही पटना में शनिवार को दो सिखों पर भीड़ ने हमला कर दिया था.
पटना:

बच्चा चोरी करने के शक में पीट-पीट कर मार दिए गए व्यक्ति के मामले में पुलिस ने कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें 6 छह महिलाएं भी शामिल हैं. साथ ही पुलिस ने लोगों से कानून न तोड़ने की अपील की है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति था. उसे रूपसपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पड़ने वाले चुलैचक नामक स्थान पर हिंसक भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डाला गया. 

मध्य प्रदेश: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, तीन दिन में तीसरा मामला

बिहार में बाल उत्पीड़न की घटनाओं के बढ़ने की अफवाह के बीच पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडे ने लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोगों को किसी संदेह पर किसी की पिटाई करने के बजाय पुलिस को सूचित करना चाहिए. बिहार में पिछले पांच दिनों में भीड़ की हिंसा की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं. 

आईबी ने सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर किया अलर्ट

बच्चा चोर होने के संदेह पर ही पटना में भी शनिवार को दो सिखों पर भीड़ ने हमला कर दिया था. पुलिस ने हालांकि उन्हें बचा लिया. इसके अलावा उसी दिन शनिवार को पटना के पास दानापुर में बच्चा चोर होने के संदेह में दो युवकों को भीड़ ने पीट डाला था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna, Bihar, Mob Lynching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com