विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 26 लोगों की मौत

बिहार के आठ जिलों में आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गुरुवार को 26 लोगों की मौत हो गई.

बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 26 लोगों की मौत
बिहार के आठ जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत.
  • आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत
  • आकाशीय बिजली गिरने से राज्य के आठ जिलों हुए लोगों की मौत
  • 26 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया
पटना:

बिहार के आठ जिलों में आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गुरुवार को 26 लोगों की मौत हो गई. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से राज्य के आठ जिलों-समस्तीपुर में सात, पटना में छह, पूर्वी चंपारण में चार, कटिहार में तीन, शिवहर एवं मधेपुरा में दो-दो और पूर्णियां एवं पश्चिम चम्पारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 26 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अपील की कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें.

खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें. बिहार में इससे पहले आकाशीय बिजली गिरने से 30 जून को पांच जिलों में 11 लोगों और 25 जून को 22 जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई थी.

VIDEO: देश प्रदेश: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lightning In Bihar, 26 People Killed Due To Lightning, Lightning Fall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com