प्रतीकात्मक फोटो.
पटना:
बिहार में बुधवार को समाप्त 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 11 और मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण के 4,063 नए मामले सामने आए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जिन 11 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है.
कोविड संक्रमण से मरने वाले लोगों में भागलपुर में तीन तथा कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना, पूर्णिया, सारण एवं सिवान का एक-एक व्यक्ति शामिल है.
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 4,063 नए मामले सामने आए, जिनमें से सबसे अधिक 999 मामले पटना में सामने आए हैं. बिहार में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,481 है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Coronavirus, Bihar, 11 People Died