बांका में पीएम मोदी ने जनसभा में कहा, इस बार बिहार दो दीवाली मनाएगा

बांका में पीएम मोदी ने जनसभा में कहा, इस बार बिहार दो दीवाली मनाएगा

बिहार के बांका के सुपहा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। आज वह बिहार और झारखंड के दौरे रहे। बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी भागलपुर और बांका दोनों सीटें हार गई थी।

आइए जानें पीएम मोदी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • बहुत सालों बाद प्रधानमंत्री का बांका आना हुआ है। बड़े लंबे अरसे के बाद आए हैं। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे बांका को नमन करने का सौभाग्य मिला है।
  • इस बार बिहार दो दीवाली मनाएगा, पहली दीवाली जिस दिन रिजल्ट आएगा और दूसरी तो आएगी ही।
  • आज दो अक्टूबर को यहां आने का सौभाग्य मिला। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह मेरी पहली जनसभा है।
  • हमारी मुसीबतों की मुक्ति विकास में हैं। एक बार विकासवाद को वोट दें।
  • 24 घंटे तक के लिए यहां बिजली पहुंचाउंगा। 2022 तक हर गरीब का अपना घर होगा।
  • मैं बिहार की जनता से एक ही प्रार्थना करने आया हूं। भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी है बिहार को आगे बढ़ाना।
  • बिहार में सामंतवाद देखा है। बिहार में पूंजीवाद भी देखा है। बिहार में अंहकारवाद भी देखा है। बिहार में फांसीवाद भी देखा है। बिहार में वंशवाद भी देखा है।
  • आज दिल्ली की सरकार ने बिहार के लिए अपनी तिजोरी खोलकर रख दी है। और ये दिल्ली सरकार कोई उपकार नहीं कर रही, बल्कि यह तो बिहार का हक है जोकि आज तक बिहार को दिया नहीं जाता था।
  • अमेरिका में भी बिहारवासी मिलने आए। मैं हैरान था। उन्होंने कहा कि हमारा बिहार कब बदलेगा। मोदी जी हमारी बात बिहार जाकर पहुंचा दीजिएगा।
  • अभी तक जो सरकार बिहार में है, उसके हाथ में 1 रुपया भी देना चाहिए क्या? उनका अहंकार ऐसा है कि मैं रुपया भेजूं तो वे वापस कर देंगे।
  • कोसी में जब बाढ़ आई और हमने 5 करोड़ रुपए भेजे तो इस महादेव को ऐसा गुस्सा आया कि वापस कर दिया। इनका अहंकार ऐसा होगा कि वे घोषणा कर देंगे कि हमें नहीं चाहिए मोदी का पैसा।
  • मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि एक बार आप निर्णय ले लीजिए तो मैं दिखा कर रहूंगा कि हिन्दुस्तान का बदलाव बिहार से ही हो रहा है।
  • इस चुनाव में भारी संख्या में वोट कीजिए ताकि नौजवानों को बूढ़े मां बाप को छोड़कर जाना नहीं पड़े।
  • मैं बिहार की तुलना झारखंड़ से करना चाहता हूं, न कि हरियाणा से। बिहार आज भी 27वें स्थान पर खड़ा है, जबकि झारखंड तीसरे स्थान पर आ गया है।
  • कालाजार की बीमारी बिहार और झारखंड में है। बिहार में कालाजार के कारण 300 लोग मर गए। जबकि झारखंड में 21 लोग मर गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com