नई दिल्ली:
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का का ऐलान कर दिया है। बिहार में पांच चरणों में चुनाव होंगे। पहले दौर की वोटिंग 12 अक्टूबर, दूसरे दौर की 16 अक्टूबर, तीसरे दौर की 28 अक्टूबर, चौथे दौरे की 1 नवंबर और पांचवें दौर की वोटिंग 5 नवंबर को होगी। जबकि 8 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम अहमद जैदी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि बिहार के पांच चरणों के चुनाव में कुल 6.68 करोड़ वोटर मतदान प्रकिया में हिस्सा लेंगे। जैदी ने आगे बताया, चुनाव के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खास नजर रहेगी और ऐहतियातन सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी की जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में दो मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव प्रकिया के लिए 243 पर्यवेक्षक बनाए जाएंगे। आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। जैदी ने आगे बताया कि पहले दौर के चुनाव की अधिसूचना 16 सितंबर तय की गई है और पहले दौर में 23 सितंबर तक नामांकन होगा। कमज़ोर तबके की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा ताकि उनकी वोटो का दुरूपयोग न हो।
जैदी ने आगे बताया, बिहार में कुल 243 सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए 38 और अनुसूचित जनजाति के लिए दो सीटें हैं। चुनाव के लिए 62779 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
कब-कहां होंगे चुनाव
12 अक्टूबर (49 सीटें) : समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, जमुई।
16 अक्टूबर (32 सीटें) : रोहतास, जहानाबाद, कैमूर, अरवल, औरंगाबाद, गया।
28 अक्टूबर (50 सीटें) : सारण, वैशाली, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर।
1 नवंबर (55 सीटें) : पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, देवघर, शिवहर, सीतामढ़ी, मुज़फ़्फ़रपुर, सीवान, गोपालगंज।
5 नवंबर (57 सीटें) : मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा।

चुनाव की तारीखों का ऐलान होना खुशी की बात : नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव की तारीखों का ऐलान होना खुशी की बात है। हमें सभी तबके के लोगों को वोट देंगे, इसका पूरा विश्वास है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने से हम चुनाव के लिए पूरा वक्त दे पाएंगे।
चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार : लालू
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
दरअसल, 29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसके लिए बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव कराए जाने हैं। जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस साथ मिलकर महागठबंधन के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए के दल शामिल हैं। इससे पहले 2010 में 6 चरणों में बिहार चुनाव कराए गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चुनाव आयोग, बिहार चुनाव 2015, बिहार विधानसभा चुनाव 2015, बिहार चुनाव कार्यक्रम, Election Commission, Bihar Election 2015, Bihar Legislative Assembly Polls, Bihar Polls Program, Bihar, बिहार