विज्ञापन
This Article is From May 06, 2018

मप्र : विकास कार्य की धीमी रफ्तार देख भड़कीं मंत्री, दी धरने की धमकी

स्थानीय विधायक और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया विकास कार्य की रफ्तार धीमी देख भड़क गई और उन्होंने सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की धमकी दे दी.

मप्र : विकास कार्य की धीमी रफ्तार देख भड़कीं मंत्री, दी धरने की धमकी
प्रतीकात्मक चित्र
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह शिवपुरी में भी पानी का संकट गहराया हुआ है. सरकार की सिंध नदी से घरों तक पानी पहुंचाने की योजना पूरी न होने को लेकर लोगों में नाराजगी है. शनिवार को स्थानीय विधायक और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया विकास कार्य की रफ्तार धीमी देख भड़क गई और उन्होंने सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की धमकी दे दी. सिंध नदी से पानी घर-घर तक पहुंचाने के लिए सिंध जल आवर्धन योजना बनाई गई. इस योजना का वर्ष 2009 से काम चल रहा है, मगर अब तक घरों में पानी नहीं पहुंचा है. स्थानीय विधायक और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जब शनिवार को सिंध जल आवर्धन योजना का जायजा लिया तो उन्होंने जल वितरण पाईप लाइन के काम में खामी पाई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई.

यह भी पढ़ें : मध्‍यप्रदेश में SDM का तुगलकी फरमान; PM मोदी बोले- कांग्रेस जनता को बेवकूफ बना रही, 5 बड़ी खबरें

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया योजना का निर्धारित काम समय पर पूरा न होने से नाराज हो गईं और उन्होंने इस परियोजना का काम देख रही दोशियान कंपनी के अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि अभी तक ग्वालियर बायपास से करोंदी तक पाइप लाइन क्यों नहीं जुड़ पाई है. उन्होंने कहा कि हालात देखकर लगता है कि अब मुझे भी धरने पर बैठना होगा. गुस्से भरे लहजे में खेल मंत्री ने शिवपुरी कलेक्टर को दोशियान कंपनी पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि इस कंपनी का काम ढीला है इसलिए इस पर कार्रवाई की जाए. बता दें कि जल आवर्धन योजना को पूरा कराने के लिए स्थानीय लोगों ने जल क्रांति सत्याग्रह चलाया हुआ है। बीते 15 दिनों से यह धरना जारी है। इस धरने को शहर के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है.

यह भी पढ़ें : मध्‍यप्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने BJP नेताओं को बताया, कैसे मिलते हैं वोट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com