विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2017

कर्नाटक में भैंसों की दौड़ 'कंबला' पर प्रतिबंध हटाने की मांग, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

कर्नाटक में भैंसों की दौड़ 'कंबला' पर प्रतिबंध हटाने की मांग, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
कर्नाटक में कंबला पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.
  • राजभवन की तरफ जाने की कोशिश कर रहे आंदोलनकारी गिरफ्तार
  • तटीय ग्रामीण इलाकों में भैंसों की दौड़ सदियों से लोकप्रिय
  • मामले में 30 जनवरी को कर्नाटक हाई कोर्ट में होगी सुनवाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बें: कर्नाटक में जानवरों के खेल 'कंबला' पर प्रतिबंध समाप्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. बुधवार को राजभवन की तरफ जाने की कोशिश कर रहे कन्नड़ संगठनों के नेता वाटल नागराज सहित तकरीबन एक दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी इसके पक्ष में रैली निकाली.

कर्नाटक के तटीय ग्रामीण इलाकों में खासकर मंगलौर उडिपी में भैंसों की दौड़ सदियों से लोकप्रिय रही है. इसे 'कंबला' कहते हैं. जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद 2014 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने कंबला पर भी पाबंदी लगा दी थी. पशु संरक्षण करने वाले संगठनों की याचिका पर सुनवाई के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया था.
 
kambala karnataka

कंबला में ताकतवर भैंसों को सजा-संवारकर दौड़ाया जाता है. यह खेल दिसंबर से मार्च-अप्रैल तक चलता है. इसका विरोध कर रहे संगठनों का कहना है कि बैलों को तेज भगाने के लिए चाबुक मारी जाती है जो कि जानवरों पर अत्याचार है.
 
kambala karnataka

इस मामले में 30 जनवरी को कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस पर फैसला भी आ सकता है. इस सुनवाई को देखते हुए राज्य के कानून मंत्री टीबी जयचंद्रा ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि वे कंबला का समर्थन करते हैं और यह होगा.
 
kambala karnataka

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के मुताबिक अगर राज्य सरकार तमिलनाडु की ही तरह अध्यदेश लाए या बिल तैयार करे तो केंद्र सरकार इसका समर्थन करेगी क्योंकि सरकार परंपराओं की हिफाजत की हमेशा पक्षधर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक, कंबला, भैंसों की दौड़, कर्नाटक हाईकोर्ट, प्रतिबंध, विरोध प्रदर्शन, Karnataka, Kambala, Kambala Protest, Karnataka High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com