Kambala Protest
-
{
- सब
- ख़बरें
- वीडियो
-
कर्नाटक में भैंसों की दौड़ 'कंबला' पर प्रतिबंध हटाने की मांग, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
- Wednesday January 25, 2017
- Reported by: नेहाल किदवई, Edited by: सूर्यकांत पाठक
कर्नाटक में जानवरों के खेल 'कंबला' पर प्रतिबंध समाप्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. बुधवार को राजभवन की तरफ जाने की कोशिश कर रहे कन्नड़ संगठनों के नेता वाटल नागराज सहित तकरीबन एक दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी इसके पक्ष में रैली निकाली. कर्नाटक के तटीय ग्रामीण इलाकों में खासकर मंगलौर उडिपी में भैंसों की दौड़ सदियों से लोकप्रिय रही है. इसे 'कंबला' कहते हैं. जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद 2014 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने कंबला पर भी पाबंदी लगा दी थी.
-
ndtv.in