विज्ञापन

अब दिल्ली में गोदाम से नहीं खरीद सकेंगे गैस सिलेंडर, सरकार ने लगाई रोक, नियम टूटा तो होगी कार्रवाई

दिल्ली सरकार ने गोदामों से एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री पर रोक लगा दी है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई गई है, जबकि प्रवासी श्रमिकों के लिए एचपीसीएल के चयनित आउटलेट्स पर विशेष हेल्प डेस्क भी शुरू किए गए हैं.

अब दिल्ली में गोदाम से नहीं खरीद सकेंगे गैस सिलेंडर, सरकार ने लगाई रोक, नियम टूटा तो होगी कार्रवाई
  • दिल्ली सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा और व्यवस्था सुधार के लिए गोदामों से सिलेंडरों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया
  • सभी वितरकों को निर्देशित किया गया है कि गोदाम से सीधे सिलेंडर बेचना अवैध होगा और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी
  • 5 किलो के छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई गई है और इन्हें वैध आईडी दिखाकर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने शहर में गोदामों से एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार का कहना है कि यह फैसला उपभोक्ताओं की सुविधा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के मकसद से लिया गया है. दिल्ली सीएमओ के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया कि  दिल्ली में एलपीजी वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सरकार ने गोदामों से सिलेंडरों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. सभी वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गोदाम से सीधे सिलेंडर बेचना अवैध है और ऐसी किसी भी गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : Jharkhand: धनबाद में गैस कटर फटने से 3 की दर्दनाक मौत, जोरदार धमाके के बाद फैली थी जहरीली गैस

5 किलो सिलेंडर पर ये अपडेट

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई गई है. अब ये छोटे सिलेंडर वैध पहचान पत्र दिखाकर गैस एजेंसियों से आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं, इसके लिए पते के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी. प्रवासी श्रमिकों को विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से एचपीसीएल के चयनित आउटलेट्स पर 11 समर्पित हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां उन्हें नजदीकी एलपीजी वितरकों की जानकारी दी जा रही है. साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और डिलीवरी व्यवस्था पर भरोसा रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें.

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में घरेलू या कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. उन्होंने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं. मुख्यमंत्री ने लोगों से गैस स्टेशन और एलपीजी केंद्रों पर भीड़ न लगाने का भी आग्रह किया. गुप्ता ने कहा, “एलपीजी गोदामों में जाने से बचें. प्रशासन लोगों को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'' मुख्यमंत्री ने सरकारी आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि तीन अप्रैल को 1,11,504 से अधिक बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि तीन तेल विपणन कंपनियों ने 1,26,379 सिलेंडर वितरित किए, जिससे लंबित वितरण का निपटारा हो गया.

ये भी पढ़ें ; मिडिल ईस्ट के हालात पर सरकार अलर्ट, ईंधन आपूर्ति को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय से आया ये जरूरी अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com