पकड़े गए आरोपी.
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की कार्रवाई
- अवैध रूप से बेंगलुरु में रह रहे थे आरोपी
- शहर में पार्टियों में सप्लाई करते थे ड्रग
बेंगलुरु:
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बेंगलुरु शहर में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियन युवक और महिला को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग जप्त की है. 
वीसा अवधि खत्म होने के बावजूद रह रहे थे
एनसीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील सिन्हा की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपियों के पास से कोकीन, उसके टेबलेट्स के साथ-साथ एमडीएमए और मेंथमफ्यूमाइन जैसी पश्चिमी ड्रग जप्त की गई हैं. दोनों आरोपी शहर की पार्टियों में ड्रग सप्लाई करते थे. छात्र और युवा इनके कस्टमरों में शामिल हैं. यह दोनों वीसा की अवधि खत्म होने के बावजूद बगैर इजाजत के बेंगलुरु में रह रहे थे. 
संगीन मामला दर्ज किया गया
दोनों नाईजीरियन को नारकोटिक्स ड्रग्स साईकोट्रॉपिक सबस्टेंसेस एक्ट 1985 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. इसमें 20 साल की सख्त कैद और जुर्माने के साथ कई मामलों में मौत की सजा का भी प्रावधान है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, बेंगलुरु, दो नाइजीरियन गिरफ्तार, एक करोड़ की ड्रग जप्त, Narcotic Control Bureau, Bengluru, Two Nigerian Arrested, Drug Seized