विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2017

बेंगलुरु : डॉक्टरों और टेस्ट लैब के बीच तगड़ी सांठ-गांठ का पर्दाफाश

इस सांठ गांठ में मरीजों को टेस्ट के लिए भेजने के बदले डॉक्टरों को भारी कमीशन दिया जाता था.

बेंगलुरु : डॉक्टरों और टेस्ट लैब के बीच तगड़ी सांठ-गांठ का पर्दाफाश
प्रतीकात्मक फोटो
बेंगलुरू: बेंगलुरू में कुछ डॉक्टरों और डायगनोस्टिक सेंटर के बीच सांठ-गांठ के एक बड़े रैकेट का ख़ुलासा हुआ है. ये ख़ुलासा कुछ डॉक्टरों और टेस्ट सेंटर पर इनकम टैक्स के छापे के बाद हुआ. इस सांठ गांठ में मरीजों को टेस्ट के लिए भेजने के बदले डॉक्टरों को भारी कमीशन दिया जाता था.

बेंगलुरु : बेलंदूर झील की यह हालत देखिए, लोगों ने कहा- स्वास्थ्य को गंभीर खतरा कायम

अब तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कुछ डॉक्टरों को करोड़ों की कमीशन टेस्ट सेंटर द्वारा दी गई. इनकम टैक्स की रेड में अब तक जो ख़ुलासा हुआ है, उसके मुताबिक, एमआरआई टेस्ट के लिए 35% कमीशन दिया जाता था. सीटी स्कैन के लिए 20% कमीशन दिया जाता और सिर्फ़ एक लैब ने डॉक्टरों को 200 करोड़ कमीशन बांटे बताए जा रहे हैं.

देखें इस खबर से जुड़ा यह VIDEO....
हर पंद्रह दिन में डॉक्टरों को पेमेंट होती थी, कुछ मामलों में डॉक्टरों को एडवांस पेमेंट भी की जाती थी. छापे में बड़ी मात्रा में पैसे, गहने बरामद किए गए हैं. विदेशों में बैंक खातों का भी ख़ुलासा हुआ है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Nexus Between Doctors And Lab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com