विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

बेंगलुरु में भारी बारिश से अब तक पांच लोगों की मौत, डूबी हुई कार से महिला को बचाया गया

तस्‍वीर में दिख रहा है कि कैसे सफ़ेद रंग की एक कार पानी में आधी डूबी दिख रही है और उसका इसका बोनट पानी में है.

बेंगलुरु में भारी बारिश से अब तक पांच लोगों की मौत, डूबी हुई कार से महिला को बचाया गया
बेंगलुरु: शुक्रवार को बेंगलुरु में भारी बारिश हुई जिसके बाद कई जगह पर सड़कों पर पानी जमा हो गया. ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि एक महिला की कार पानी में फंस गई. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. तस्‍वीर में दिख रहा है कि कैसे सफ़ेद रंग की एक कार पानी में आधी डूबी दिख रही है और उसका इसका बोनट पानी में है. आसपास खड़े लोगों ने जब इसे देखा उन्हें लगा गाड़ी में कोई है तो वो कमर तक डूबने वाले इस पानी में मुश्किल से आगे पहुंचे और देखा एक महिला उसमें थी. और लोगों की मदद से इस महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

वहीं भारी बारिश की वजह से अब तक 5 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. शुक्रवार को ही दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने की थी. शुक्रवार को पुलिस ने बताया था कि लगातार भारी बारिश की वजह से दो और लोगों की जान चली गयी, वहीं तीन अन्य लोग नालों में बह गये. पिछले दस दिन से शहर में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से निचले इलाके डूब गये. शुक्रवार को एक दंपति के घर की दीवार गिरने से उनकी मौत हो गयी.
 
bengaluru rains ndtv 650

एक अन्य घटना में कारूबराहल्ली सर्किल के पास एक मंदिर के पुजारी बारिश के बाद उफान पर बह रहे नाले में बह गये. इसी तरह 57 साल की एक महिला और उनकी 22 वर्षीय पुत्री भी बारिश के पानी में बह गये.

VIDEO: भारी बारिश ने बेंगलुरु में ले ली 5 लोगों की जान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Rains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com