विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

बेंगलुरु: तालाब में डूब गया एक 17 वर्षीय लड़का, दोस्त सेल्फी लेने में थे मशगूल

कर्नाटक के रामनगर जिले में एक मंदिर के तालाब में एक 17 वर्षीय एनसीसी कैडेट डूब गया जब उनके दोस्त एक सामूहिक सेल्फी खींचने में मशगूल थे,

बेंगलुरु: तालाब में डूब गया एक 17 वर्षीय लड़का, दोस्त सेल्फी लेने में थे मशगूल
लड़के के डूबते समय उसके दोस्तों ने नहीं दिया ध्यान
  • बेंगलुरु में एक 17 वर्षीय लड़के की तालाब मे डूबकर मौत
  • डूबते समय उसके दोस्तों ने नहीं दिया ध्यान
  • उस दौरान उसके दोस्त सेल्फी लेने में मशगूल थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: कर्नाटक के रामनगर जिले में एक मंदिर के तालाब में एक 17 वर्षीय एनसीसी कैडेट डूब गया जब उनके दोस्त एक सामूहिक सेल्फी खींचने में मशगूल थे, जिसमें डूबते हुए उसकी तस्वीर कैद हो गई. जी विश्वास 25 एनसीसी कैडेटों के एक समूह का हिस्सा था, जो रविवार को यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर रावागोंडलु बेट्टा की ट्रैकिंग पर गया हुआ था.

यह भी पढ़ें: यूपी के बाद अब महाराष्ट्र के नवजात समाए काल के गाल में, एक महीने में 55 बच्चों की मौत

गुनदानजनेया मंदिर के तालाब की सीढ़ियों में ली गई तस्वीरों में दिखता है कि विश्वास फिसल गया और पानी में गिर गया. जब वह पानी में डूब रहा था उस वक्त उसके साथियों ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया, हालांकि वह पल उनके द्वारा ली गई सेल्फी में कैद हो गई. रामनगर के एसपी रमेश भनोट ने बताया, ‘‘हां उसके डूबने के दौरान की तस्वीरें आयी हैं. यह घटना तब हुई है जिस वक्त तस्वीरें ली गई हैं.’’ 

VIDEO: असम में बाढ़ से अब तक 133 लोगों की जान गई
पुलिस ने बताया कि विश्वास के पिता गोविंदाराजू ने कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाया है और उसे अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. गोविंदाराजू एक ऑटोरिक्शा चालक है. भनोट ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com