Hero MotoCorp ने पहली बार देश की Flex-Fuel बाइक्स लॉन्च कर दी हैं. कंपनी ने बुधवार शाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में Hero Splendor Plus और Hero HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल बाइक लॉन्च की. ये दोनों ही बाइक E20 से E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड को पूरी तरह सपोर्ट करती है. लॉन्च के बाद से ही लोगों के मन में अब सवाल है कि आखिर ये बाइक आम लोगों तक कब पहुंचेगी, कब से इसे खरीदा जा सकेगा. इस सवाल का जवाब कंपनी ने दिया है.

कब खरीद पाएंगे Flex-Fuel Bike?
ये बाइक्स जुलाई 2026 से मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगी. पहले फेज में इसे दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा शहरों में ही लॉन्च किया जा रहा है. इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे देश के अन्य राज्यों और शहरों में इसका विस्तार करेगी. यानी कंपनी चरणबद्ध तरीके से इसकी बिक्री और डिलीवरी शुरू करेगी. इसलिए अगर आप इस नई Flex-Fuel Bike को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर में इसकी उपलब्धता और डिलीवरी शेड्यूल की जानकारी जरूर ले लें.
Flex-Fuel तकनीक क्या है? जिसने उड़ा दी पेट्रोल कंपनियों की नींद? 2 मिनट में आसान भाषा में समझें!
कौन से मॉडल्स और क्या है कीमत?
हीरो ने अपने दो सबसे भरोसेमंद और सबसे ज्यादा बिकने वाले कम्यूटर मॉडल्स को फ्लेक्स-फ्यूल अवतार में उतारा है. ये बाइक्स E20 से लेकर E85 (85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल) तक के फ्यूल ब्लेंड पर आसानी से चल सकती हैं.
Hero Splendor Plus को कंपनी ने ₹82,710 की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इस नई बाइक में E85 ईंधन के अनुकूल इंजन दिया गया है. वहीं, Hero HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल बाइक को मात्र ₹72,792 की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा गया है, जो E20 से E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड को पूरी तरह सपोर्ट करती है.
आ गई देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक, Hero ने लॉन्च की Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, पढ़ें कीमत
इन बाइक्स का इंजन खास रूप से इथेनॉल के हिसाब से तैयार किया गया है. इनमें एक अतिरिक्त फ्यूल फिल्टर और नए तरीके से कैलिब्रेट किया गया ECU लगाया गया है, ताकि ज्यादा इथेनॉल वाले ईंधन से इंजन खराब न हो और ठंडे मौसम में भी बाइक आसानी से स्टार्ट हो सके.
बाइक के बारे में खास
Hero Splendor Plus और Hero HF Deluxe दोनों ही बाइक में 97.2cc का दमदार मोटर लगा है, जो E85 फ्यूल पर चलने के दौरान 8,000 rpm पर 8 हॉर्सपावर की ताकत और 6,000 rpm पर 8.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं