Tata Cars Waiting Period: अगस्त 2026 में अगर आप Tata Motors की कार खरीदना चाहते हैं तो आपको इंतजार करना पड़ सकता है. इस महीने टाटा की पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी में समय लग सकता है. कुछ मॉडल सिर्फ 1 से 2 हफ्ते में मिल रहे हैं, जबकि कई इलेक्ट्रिक वैरिएंट के लिए 24 हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है.
सबसे जल्दी मिलने वाली कारें
Tata Tigor और Altroz अगस्त में सबसे जल्दी मिलने वाले मॉडल हैं. इनके सभी पावरट्रेन वैरिएंट की डिलीवरी में 1 से 2 हफ्ते का समय लग रहा है.
Curvv EV भी 1 से 2 हफ्ते में मिल रही है. हालांकि, Nexon के पेट्रोल और CNG वैरिएंट के लिए आपको लगभग इतना ही इंतजार करना होगा. Curvv पेट्रोल की डिलीवरी भी 1 से 2 हफ्ते में हो रही है, जबकि इसके डीजल वैरिएंट के लिए आपको 2 से 3 हफ्ते इंतजार करना होगा.
इन कारों के लिए ज्यादा इंतजार
Nexon डीजल और Nexon EV की बात करें तो इसके लिए आपको 3 से 4 हफ्ते का इंतजार करना होगा है. Tiago पेट्रोल और CNG के Smart वैरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड 10 से 12 हफ्ता है. जबकि दूसरे वैरिएंट 4 से 6 हफ्ते में मिल रहे हैं. Punch पेट्रोल और CNG के Smart वैरिएंट की डिलीवरी में भी 10 से 12 हफ्ते का समय लग रहा है. जबकि इसके दूसरे वैरिएंट के लिए 6 से 7 हफ्ते का इंतजार आपको करना पड़ेगा. Sierra ICE पेट्रोल NA Smart वैरिएंट के लिए 6 से 8 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है. इसके दूसरे पेट्रोल और डीजल वैरिएंट को खरीदने के लिए आपको 2 से 6 हफ्ते का समय देना होगा.
Harrier और Safari की डिलीवरी
Tata Harrier पेट्रोल और Safari पेट्रोल के लिए 10 से 12 हफ्ते का इंतजार बायर्स को करना पड़ेगा. हालांकि, इनके डीजल वैरिएंट इससे काफी जल्दी मिल रहे हैं. Harrier डीजल और Safari डीजल के लिए 2 से 3 हफ्ते का इंतजार है. Harrier EV के सभी वैरिएंट की डिलीवरी 2 से 3 हफ्ते में हो रही है. ये Tata की जल्दी मिलने वाली इलेक्ट्रिक SUV में शामिल है.
इन Tata EV के लिए 24 हफ्ते तक इंतजार
सबसे लंबा इंतजार Tata की कई इलेक्ट्रिक कारों पर है. Tiago EV के Smart 19 और Pure+ 19 वैरिएंट के लिए 18 से 24 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है. जबकि दूसरे वैरिएंट की 4 से 6 हफ्ते में डिलीवरी मिल रही है. हालांकि, Punch EV Smart 30 के लिए भी 18 से 24 हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा. जबकि Smart 40 वैरिएंट के लिए 10 से 12 हफ्ते, बाकी वैरिएंट के लिए 8 से 10 हफ्ते का समय लग रहा है. Sierra EV Pure 65 की डिलीवरी में 12 से 15 हफ्ते लग सकते हैं. इसके दूसरे वैरिएंट 4 से 6 हफ्ते में मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें- सर्विस सेंटर ने मांगा था भारी-भरकम बिल! इंजीनियरिंग के छात्र ने खुद ही ठीक कर दी EV की बैटरी, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं