Nissan India अपनी मिडसाइज SUV लेकर आ रही है, जिसका नाम Nissan Tekton है. कंपनी ने इस शानदार कार की लॉन्च डेट का ऐलान एक धमाकेदार टीज़र के साथ कर दिया है. सबसे खास बात यह है कि निसान ने अपनी इस अपकमिंग कार को 'Baby Patrol' का लेबल दिया है. यह नई SUV 9 जुलाई को मुंबई में लॉन्च की जाएगी. यह इस कार का ग्लोबल डेब्यू होगा, यानी पूरी दुनिया में सबसे पहले इसे भारत में ही पेश किया जाएगा.
टीजर में कार का फ्रंट डिजाइन साफ देखा जा सकता है, जो निसान की ग्लोबल और बेहद पॉपुलर बड़ी SUV 'पेट्रोल' (Patrol) से पूरी तरह इंस्पायर्ड नजर आ रहा है.
Nissan Tekton का लुक बेहद एग्रेसिव और मस्कुलर है. इसके बोनेट पर बड़े अक्षरों में 'TEKTON' लिखा हुआ है. कार के फ्रंट में एक चौड़ी ग्रिल, अपराइट स्टांस और पूरी चौड़ाई तक फैली हुई एक शानदार कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग बार दी गई है. इस लाइटिंग बार के बीच में निसान का लोगो लगा है जो खुद भी रोशनी से जगमगाता इल्यूमिनेटेड है.
Kia लवर्स के लिए बुरी खबर: 1 जुलाई से Sonet, Carens Clavis और Syros के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
प्रीमियम इंटीरियर और लेवल 2 ADAS फीचर्स
फीचर्स के मामले में यह कार किसी से पीछे नहीं रहने वाली है. इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जिंग पैड और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे लग्जरी फीचर्स देखने को मिलेंगे. सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स दिए जाएंगे.
निसान टेक्टॉन के बेस वेरिएंट में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. वहीं, इसके हायर या टॉप वेरिएंट में एक बेहद पावरफुल 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का भारी टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा. इसमें मैनुअल और सीवीटी (CVT) दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे.
आ गई लड़कों की पहली पसंद! नए अवतार में लॉन्च हुई Bajaj Pulsar 220F, लुक देखकर हो जाएंगे दीवाने
Nissan Baby Patrol की कीमत
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11 लाख से कम हो सकती है. लॉन्च होने के बाद इस 'बेबी पेट्रोल' का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस और अपकमिंग टाटा सिएरा जैसी दिग्गजों से होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं