विज्ञापन

Volkswagen Taigun Facelift vs Hyundai Creta: वो 5 फीचर्स, जो नई टाइगुन को बनाते हैं क्रेटा से बेहतर ऑप्शन

Volkswagen Taigun Facelift vs Hyundai Creta: फोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में दस्तक दे चुकी है. अगर आप हुंडई क्रेटा और टाइगुन के बीच उलझे हैं, तो ये खबर आपके कंफ्यूजन को कुछ हद तक दूर कर सकती है.

Volkswagen Taigun Facelift vs Hyundai Creta: वो 5 फीचर्स, जो नई टाइगुन को बनाते हैं क्रेटा से बेहतर ऑप्शन

Volkswagen Taigun Facelift vs Hyundai Creta: देश के ऑटो मार्केट के अंदर मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हमेशा से ही कड़ा मुकाबला रहा है. इस सेगमेंट में हुंडई की क्रेटा लंबे समय से राज कर रही है, लेकिन अब जंगल में नया शेर आ गया है. फोक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun) ने अपने नए फेसलिफ्ट के साथ धमाकेदार एंट्री की है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमतों पर से पर्दा  नहीं उठाया है, लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन ने एसयूवी लवर्स के बीच हलचल पैदा कर दी है. ऐसे में अगर आप एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं और हुंडई क्रेटा आपकी लिस्ट में है, तो आपको एक बार फोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट पर जरूर नजरें डालनी चाहिए. इस खबर में आपको उन 5 वजहों के बारे में बताते हैं जो टाइगुन फेसलिफ्ट को हुंडई क्रेटा पर भारी साबित करते हैं.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

ड्राइविंग के शौकीनों के लिए फोक्सवैगन हमेशा से पहली पसंद रही है. नई टाइगुन फेसलिफ्ट में कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन दिए हैं. पहला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल. इसके उलट हुंडई क्रेटा में टर्बो-पेट्रोल का केवल एक ही ऑप्शन 1.5-लीटर वाला मिलता है. टाइगुन का 1.0-लीटर इंजन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शहर में माइलेज और पावर का बैलेंस चाहते हैं, जबकि 1.5-लीटर इंजन उन लोगों के लिए है जिन्हें हाईवे पर स्पीड पसंद है. साथ ही फोक्सवैगन ने अब टाइगुन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल किया है.

सेफ्टी के मामले में कौन आगे?

सेफ्टी के मामले में फोक्सवैगन ने कभी समझौता नहीं किया. टाइगुन फेसलिफ्ट ने ग्लोबल एनकैप (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग बरकरार रखी है. इसमें 6 एयरबैग, मल्टी-कोलिजन ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और ब्रेक डिस्क वाइपिंग जैसे 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं. दूसरी तरफ क्रेटा भी सेफ्टी के मामले में किसी से कम नहीं है, लेकिन फोक्सवैगन की बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी रेटिंग इसे एक कदम आगे रखती है.

बेस वेरिएंट में ही ऑटो-लेवलिंग हेडलैंप्स

अक्सर प्रीमियम फीचर्स कार के टॉप मॉडल्स में मिलते हैं, लेकिन टाइगुन में ऑटो-लेवलिंग हेडलैंप्स का फीचर बेस वेरिएंट से ही कंपनी दे रही है. ये फीचर रात के समय सामने से आने वाले ट्रैफिक की आंखों में रोशनी चुभने से रोकता है और सड़क पर अच्छी विजिबिलिटी देता है. वहीं, हुंडई क्रेटा में ऑटोमैटिक हेडलैंप्स का फीचर केवल ऊपर के वेरिएंट्स में ही मिलता है.

रियर डिफॉगर

अक्सर कोहरे और बारिश के मौसम में पीछे का शीशा काफी गंदा हो जाता है. ऐसे में रियर डिफॉगर होना जरूरी है. फोक्सवैगन टाइगुन के बेस वेरिएंट से ही ग्राहकों को रियर डिफॉगर मिल जाता है जो पीछे के शीशे पर जमी धुंध को हटाकर साफ विजिबिलिटी देता है. हुंडई क्रेटा के शुरुआती बेस मॉडल्स में ये फीचर नहीं है. कंपनी इसे टॉप वेरिएंट्स में दे रही है.

रियर वाइपर

खराब मौसम में गाड़ी बैक करते समय या हाईवे पर चलते समय पीछे का नजारा साफ दिखना बेहद जरूरी है. टाइगुन फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट में ही रियर वाइपर दिया गया है. ये एक छोटा लेकिन बहुत जरूरी फीचर है जो हुंडई क्रेटा के बेस ट्रिम्स में नहीं मिलता. क्रेटा में ये फीचर केवल मिड और टॉप वेरिएंट्स में ही मौजूद है.

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Volkswagen Taigun Facelift Vs Hyundai Creta, 2026 Taigun Features, Best Suv In India, Taigun Vs Creta Safety, Volkswagen Taigun Performance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com