विज्ञापन

Hyundai Verna Facelift: मात्र 10.98 लाख में घर लाएं नई हुंडई वरना, 7 एयरबैग्स ,25 नए अपडेट्स और लग्जरी फीचर्स देखकर भूल जाएंगे महंगी गाड़ियां

Hyundai Verna Facelift 2026: नई Hyundai Verna में सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया गया है. कंपनी के अनुसार इसमें 75 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Hyundai Verna Facelift: मात्र 10.98 लाख में घर लाएं नई हुंडई वरना, 7 एयरबैग्स ,25 नए अपडेट्स और लग्जरी फीचर्स देखकर भूल जाएंगे महंगी गाड़ियां
Hyundai Verna Launched in India: Hyundai ने इस कार में दो नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं - क्लासी ब्लू और टाइटन मेट.

Hyundai Motor India Limited ने भारत में अपनी अपडेटेड 2026 Hyundai Verna लॉन्च कर दी है. इस नई सेडान की शुरुआती कीमत 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इस कार में डिजाइन, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कंफर्ट के मामले में 25 से ज्यादा बड़े बदलाव किए हैं. कंपनी का कहना है कि यह कार अपने सेगमेंट की सबसे चौड़ी सेडान में से एक है. इसमें लंबा व्हीलबेस भी दिया गया है, जिससे अंदर बैठने वालों को ज्यादा जगह और आराम मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Hyundai Verna के वेरिएंट

नई Hyundai Verna को कुल छह वेरिएंट में लॉन्च किया गया है - HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10. इनकी कीमत लगभग 10.98 लाख रुपये से शुरू होकर 18.25 लाख रुपये तक जाती है. जिसमें सबसे सस्ती 1.5 लीटर MPi पेट्रोल मैनुअल वर्जन के बाद CVT ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत करीब 14.40 लाख रुपये से शुरू होकर 17.15 लाख रुपये तक जाती है. इसके अलावा 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन वाला वर्जन भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत लगभग 16.28 लाख रुपये से शुरू होकर 18.25 लाख रुपये तक जाती है. 

Hyundai Verna का नया डिजाइन

नई Verna के एक्सटीरियर डिजाइन में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं जैसे कार में ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और नया फ्रंट-रियर बंपर दिया गया है. इसमें नए 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कार की लंबाई 4565 मिमी और चौड़ाई 1765 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 2670 मिमी है. इसके कारण यह अपने सेगमेंट की सबसे चौड़ी और आरामदायक सेडान में से एक बन जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Hyundai Verna का प्रीमियम इंटीरियर

कार में D-cut स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिससे केबिन का लुक शानदार हो जाता है. ड्राइवर सीट में अब 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मेमोरी फंक्शन और वेलकम रिट्रैक्ट फीचर दिया गया है. वहीं, फ्रंट पैसेंजर सीट में 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और सेगमेंट-फर्स्ट इलेक्ट्रिक वॉक-इन डिवाइस मिलता है. इसके अलावा रियर विंडो सनशेड और स्मार्ट ट्रंक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इस कार का बूट स्पेस 528 लीटर है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा माना जाता है.

Hyundai Verna के नए कलर ऑप्शन

Hyundai ने इस कार में दो नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं - क्लासी ब्लू और टाइटन मेट. इसके अलावा पहले से मौजूद रंग जैसे स्टारी नाइट,टाइटेनियम ब्लैक, टाइटन ग्रे, एटलस व्हाइट और एटलस व्हाइन, ब्लैक रूफ ड्यूल टोन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Hyundai Verna के और फीचर्स

नई Hyundai Verna में कई एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें ड्यूल 10.25-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती हैं जो इंफोटेनमेंट के लिए बेस्ट है. इसके साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कार में स्मार्ट की के साथ पुश-बटन स्टार्ट भी दिया गया है. इसके अलावा 8-स्पीकर वाला Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम और Hyundai का Bluelink कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म मिलता है, जिसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और 350 से अधिक वॉयस कमांड का सपोर्ट है. 

नई Verna में सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया गया है. कंपनी के अनुसार इसमें 75 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जैसे Hyundai SmartSense Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी, सेगमेंट-फर्स्ट 7 एयरबैग, बिल्ट-इन डैशकैम, सराउंड व्यू मॉनिटर आदि. स्टैंडर्ड सेफ्टी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com