विज्ञापन

Pulsar 150 फैन्स के लिए खुशखबरी! एजेंसी पहुंचने लगी बाइक, देख लें झलक

नई Bajaj Pulsar 150 लॉन्च से पहले डीलरशिप पहुंचने लगी है. बाइक में LED लाइट्स, डिजिटल क्लस्टर और नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है.

Pulsar 150 फैन्स के लिए खुशखबरी! एजेंसी पहुंचने लगी बाइक, देख लें झलक
फोटो क्रेडिट- (Instagram / driving_with_saif99)

Pulsar पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है. Bajaj 12 अगस्त को Pulsar लाइनअप से जुड़ी एक नई बाइक पेश करने की तैयारी कर रही है. ये नई Pulsar 150 हो सकती है. Bajaj Auto की नई Pulsar 150 लॉन्च से पहले चुनिंदा डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि बाइक की बाजार में एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है. अपडेटेड Pulsar 150 में नया डिजाइन और कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जबकि इसका जाना-पहचाना मैकेनिकल पैकेज बरकरार रखा जा सकता है.

LED हेडलैंप से बदलेगा बाइक का लुक

नई Pulsar 150 में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलेगा. बाइक में नया LED हेडलैंप सेटअप और LED टर्न इंडिकेटर्स दिए जाएंगे. मौजूदा मॉडल में मिलने वाले हैलोजन सेटअप की तुलना में नई LED लाइटिंग ज्यादा आधुनिक दिखाई देगी और बेहतर रोशनी भी दे सकती है.
Bajaj ने फ्यूल टैंक और बॉडी पैनल पर नए ग्राफिक्स भी दिए हैं. इन ग्राफिक्स की मदद से बाइक को ज्यादा स्पोर्टी और फ्रेश लुक देने की कोशिश की गई है.

नई Pulsar 150 में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा बाइक का चेसिस भी नया हो सकता है. फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा. सीट को लेकर सिंगल-पीस सेटअप मिलने की संभावना है, हालांकि टू-पीस सीट वाला वैरिएंट भी पेश किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

नया डिजाइन पसंद आएगा या नहीं?

नई स्टाइलिंग के साथ Pulsar 150 पहले से ज्यादा मॉडर्न दिख सकती है, लेकिन इसका डिजाइन पुराने Pulsar मॉडल की पारंपरिक पहचान से काफी अलग होने की उम्मीद है. नया डिजाइन उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है जो फ्रेश और स्पोर्टी लुक वाली बाइक चाहते हैं. हालांकि, लंबे समय से Pulsar पसंद करने वाले ग्राहकों के रिएक्शन अलग हो सकते हैं.

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

नई Pulsar 150 के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. बाइक में 150cc इंजन रह सकता है, लेकिन इस बार इसमें एयर-ऑयल कूलिंग सिस्टम मिलने की संभावना है. इंजन करीब 14bhp की अधिकतम पावर और लगभग 14Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जारी रहने की उम्मीद है. हालांकि, बाइक के आधिकारिक लॉन्च से पहले पावर, टॉर्क और दूसरे तकनीकी आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है.

नई Bajaj Pulsar 150 को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है. नए डिजाइन और एडिशनल फीचर्स के चलते इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- न WagonR, न Punch! Maruti की ये कार बनी भारत की पहली पसंद, जुलाई में इतने लोगों ने की खरीदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajaj Pulsar 150, Bajaj Pulsar 150 Classic, Bajaj Pulsar 150 Review, Bajaj Pulsar 150 Price India, Pulsar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com