विज्ञापन

एक बार फुल टैंक में 1000 KM का सफर! MG ला रही है भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV

JSW MG Motor India 16 जुलाई को भारत में अपनी नई प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) SUV पेश करने जा रही है. माना जा रहा है कि यह चीन की पॉपुलर Wuling Starlight 560 का इंडियन वर्जन होगी, जो 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी. जानिए इसके फीचर्स.

एक बार फुल टैंक में 1000 KM का सफर! MG ला रही है भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV
आ रही है MG की नई Plug-in Hybrid SUV

JSW MG Motor India 16 जुलाई को अपनी एक नई और बेहद एडवांस प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) SUV को दुनिया के सामने पेश करने वाली है. कंपनी ने अभी तक इसके नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह चीन में धूम मचाने वाली 'Wuling Starlight 560' का भारतीय अवतार हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिखने में कैसी है यह नई SUV

अगर यह गाड़ी Wuling Starlight 560 पर बेस्ड है, तो इसका साइज काफी बड़ा और प्रीमियम होने वाला है. इस मिड-साइज SUV की लंबाई 4,745 mm, चौड़ाई 1,850 mm और ऊंचाई 1,755 mm है, जिसके साथ 2,810 mm का बड़ा व्हीलबेस मिलता है. इसके फ्रंट में एक बड़ी ब्लैक ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और बेहद खूबसूरत डीआरएल (DRL) दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 18-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स दिए गए हैं, जो इसे एक मस्कुलर लुक देते हैं.

Maruti ने अचानक बढ़ा दिए इस सुपरहिट 5-Star सेफ्टी वाली कार के दाम, CNG मॉडल पर सबसे ज्यादा मार

लग्जरी इंटीरियर और मॉडर्न फीचर्स

इस नई SUV का केबिन बेहद मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ आता है. इसमें बैठने के लिए 7 सीटों का ऑप्शन मिल सकता है, जो बड़े परिवारों के लिए एकदम परफेक्ट है. गाड़ी के अंदर 12.8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा, सफर को शानदार बनाने के लिए पैनोरमिक सनरुफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और 6-स्पीकर वाला दमदार ऑडियो सिस्टम भी शामिल किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

1,000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल इंजन सेटअप है. ग्लोबल मार्केट में यह कार 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 20.5 kWh के बैटरी पैक के साथ आती है. यह सेटअप मिलकर 195 hp की पावर और 230 Nm का टॉर्क पैदा करता है. कमाल की बात यह है कि इसे सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर भी 125 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. वहीं, पेट्रोल और बैटरी दोनों को मिलाकर यह गाड़ी एक बार में 1,000 किलोमीटर से भी ज्यादा की कुल दूरी तय कर सकती है.

सुरक्षा के मामले में भी है नंबर वन

इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल-होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, सबसे खास बात यह है कि इस गाड़ी में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक भी मिलेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MG 7 Seater SUV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com