Kia India ने SUV Kia Seltos के लाइनअप को बढ़ाते हुए दो नए टॉप वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं. अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में थे जो न सिर्फ दिखने में मस्कुलर हो, बल्कि जिसमें सुरक्षा और टेक्नोलॉजी का बेजोड़ कॉम्बिनेशन हो, तो आपका इंतजार अब खत्म हो चुका है. आइए जानते हैं कि इस नई सेल्टोस में क्या खास है और यह आपकी जेब पर कितना असर डालेगी.
लॉन्च हुए दो नए चमचमाते टॉप वेरिएंट्स
किया इंडिया ने भारतीय बाजार में सेल्टोस के दो नए टॉप वेरिएंट्स GTX (O) और X-Line (O) को पेश किया है. कंपनी के मुताबिक इन नए वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत 21.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. ये नए मॉडल्स अब सेल्टोस रेंज में सबसे ऊपर बैठेंगे और इन्होंने पुराने GTX (A) और X-Line (A) वेरिएंट्स की जगह ली है. हालांकि जो लोग बजट में सेल्टोस खरीदना चाहते हैं, उनके लिए राहत की बात यह है कि इस एसयूवी की शुरुआती कीमत अभी भी 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बनी हुई है.
Maruti Brezza Facelift आ रही है 23 जुलाई को! पहली बार मिलेगा ऐसा दमदार इंजन, जानिए कीमत
कार में लग्जरी और सुरक्षा फीचर्स की भरमार
नई किया सेल्टोस अब ADAS F+ तकनीक से लैस है, जिसमें पूरे 28 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिलते हैं. यह पुराने मॉडल के मुकाबले एक बहुत बड़ा अपडेट है. अब इस कार में जंक्शन-क्रॉसिंग कोलिजन अवॉइडेंस (चौराहे पर टक्कर से बचाव), लेन-चेंज अलर्ट, इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट और हाईवे ड्राइविंग असिस्ट जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं. ये फीचर्स गाड़ी को एक्सीडेंट से बचाने में किसी वरदान से कम नहीं हैं.
केबिन में आपको विंडशील्ड पर प्रोजेक्ट होने वाला हेड-अप डिस्प्ले (HUD) मिलता है, जिससे ड्राइवर को सामने देखते हुए ही सारी जानकारी मिल जाती है. इसके साथ ही कार में एक Digital Key दी गई है, यानी अब आप बिना फिजिकल चाबी के भी कार अनलॉक कर सकते हैं. सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें आगे और पीछे फ्रंट-रियर डैशकैम दिए गए हैं, जिन्हें आप मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं.
भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, होंडा एलीवेट और टाटा सिएरा जैसी दमदार गाड़ियों से होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं