विज्ञापन

हैदराबाद हादसे में थी ये कार, सेकंडों में हवा से करती है बात, टॉप स्पीड 310 किमी/घंटे, कीमत उड़ा देगी होश!

हैदराबाद के माधापुर इलाके में 26 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में Aston Martin DBX 707 शामिल थी. इस गाड़ी कीमत भारत में करीब 4.63 करोड़ रुपये है.

हैदराबाद हादसे में थी ये कार, सेकंडों में हवा से करती है बात, टॉप स्पीड 310 किमी/घंटे, कीमत उड़ा देगी होश!
एक्सीडेंट वाली कार

हैदराबाद के माधापुर इलाके में 16 अगस्त को एक सड़क हादसे में 26 साल की भारती मुखी की मौत हो गई. वह इनऑर्बिट मॉल के लाइफस्टाइल स्टोर में काम करती थी. रिपोर्ट के अनुसार, सड़क पार करते समय उन्हें एक Aston Martin DBX ने टक्कर मार दी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हालांकि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी जान नहीं बच सकी.

साइबराबाद पुलिस ने हादसे के समय गाड़ी चला रहे 21 वर्षीय लिंगामनेनी संजुश की पहचान की है. वे राज्यसभा सांसद लिंगामनेनी रमेश के बेटे हैं. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस के मुताबिक, दर्ज अपराध जमानती है और इसमें अधिकतम सजा सात साल से कम है.

लंच से लौटते समय हुआ हादसा

FIR के मुताबिक, भारती और उनकी एक सहकर्मी करीब 3 बजे लंच के लिए गई थीं. दोनों वापस अपने काम पर लौट रही थीं, तभी हादसा हुआ.
पुलिस के अनुसार, TG-09-G-0666 नंबर वाली कार ने भारती को टक्कर मारी. हादसे के बाद उन्हें उसी कार से Jubilee Hills स्थित अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को नोटिस दिया गया है. ये मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत दर्ज किया गया है. ये धारा ऐसे लापरवाही या तेज और गलत तरीके से वाहन चलाने से मौत होने से जुड़ी है, जो गैर-इरादतन हत्या की श्रेणी में नहीं आती.

हादसे में शामिल थी Aston Martin DBX 707

हादसे में शामिल गाड़ी Aston Martin DBX 707 थी. ये ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Aston Martin की सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस कैपिबिलिटी वाली SUV में से एक है. भारत में लॉन्च के समय DBX 707 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.63 करोड़ रुपये थी. इस कीमत के चलते यह देश में बिकने वाली महंगी SUVs में शामिल रही है.

 Aston Martin DBX 707

Aston Martin DBX 707

707 PS की ताकत और 900 Nm टॉर्क

Aston Martin DBX 707 में Mercedes-AMG से लिया गया 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन मिलता है. Aston Martin ने इस इंजन को अपने हिसाब से तैयार किया है. ये इंजन 707 PS की अधिकतम पावर और 900 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है. इसी 707 PS पावर की वजह से इसके नाम में 707 शामिल है. इंजन की पावर चारों पहियों तक पहुंचती है. इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.

 Aston Martin DBX 707

Aston Martin DBX 707

3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार

कंपनी के दावे के मुताबिक, DBX 707 सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 310 किमी प्रति घंटा बताई गई है. ये आंकड़े इसे कई स्पोर्ट्स कारों के बेहद करीब ले जाते हैं, जबकि यह एक SUV है. इतनी ज्यादा पावर को संभालने के लिए Aston Martin ने इसमें बेहतर एयर सस्पेंशन, बदला हुआ पावर स्टीयरिंग सिस्टम, मजबूत लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल और कार्बन-सिरेमिक ब्रेक डिस्क दिए हैं.

इन बदलावों का मकसद तेज रफ्तार पर गाड़ी के बैलेंस और ब्रेकिंग क्षमता को बेहतर बनाना है. हालांकि, इतनी पावर वाली SUV को सार्वजनिक जगहों पर चलाते समय चालक की सावधानी बेहद महत्वपूर्ण रहती है.

ये भी पढ़ें- "हर विधायक को कार", CM विजय के ऐलान के बाद, सचिवालय के बाहर Mahindra की इन गाड़ियां की कतार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aston Martin DBX 707, Aston Martin, Aston Martin Accident, Aston Martin Cars, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com