विज्ञापन
22 days ago

IND-W vs JPN-W, Asian Games 2026 quarter-final Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम मेजबान जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में जीत से आगाज करते हुए जापान को 8 विकेट से हरा दिया और इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान ने भारत के सामने जीत के लिए 58 रन का लक्ष्य रखा था जिसे 2 विकेट खोकर भारतीय महिला टीम ने हासिल कर लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में, एशियन गेम्स की मौजूदा चैंपियन टीम कोरोगी एथलेटिक पार्क में सीधे नॉकआउट मुकाबले में अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरी थी और अपना दबदबा दिखा गई.

भारत ने पिछले हफ्ते फाइनल में श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है और उसी आत्मविश्वास के साथ एशियन गेम्स में उतर रहा है, जबकि जापान तीसरी बार एशियन गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है. (लाइव स्कोरकार्ड)

T20I रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत, आठ टीमों वाली इस महिला प्रतियोगिता में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है और टूर्नामेंट में खिताब के लिए मुख्य दावेदारों में से एक के तौर पर उतरेगा. जापान के खिलाफ होने वाला यह मैच दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला भी होगा.

वहीं, जापान के सामने मजबूत भारतीय टीम से निपटने की कड़ी चुनौती होगी. महिला T20I टीम रैंकिंग में 39वें स्थान पर मौजूद जापान, एशियाई खेलों में क्रिकेट में तीसरी बार हिस्सा लेगा. एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2010 में रहा था, जब उन्होंने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था. इस साल की प्रतियोगिता सीधे नॉकआउट फॉर्मेट में खेली जा रही है, जिसमें गलती की गुंजाइश बहुत कम है.

स्क्वाड:
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल

जापान महिला टीम: हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिडा (कप्तान), शिमाको काटो, एरिका ओडा, हिनासे गोटो (डब्ल्यू), अहिल्या चंदेल, कुरुमी ओटा, अयुमी फुजिकावा, एलेना कुसुदा नायरन, नोनोहा यासुमोतो, मेग ओगावा, सेइका सुमी, एरिका तोगुची क्विन, अयाका काटो-स्टैफ़ोर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cricket, Harmanpreet Kaur Bhullar, India, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com