विज्ञापन

Honda Dio 125 X-Edition हुआ लॉन्च, नई स्टाइल और कम कीमत ने मचाया बाजार में धमाल

Dio 125 X-Edition का स्टाइल इसे भीड़ से अलग पहचान देता है. इसकी नई ड्यूल-टोन पेंट स्कीम इसे और स्टाइलिश लुक दे रही है.

Honda Dio 125 X-Edition हुआ लॉन्च, नई स्टाइल और कम कीमत ने मचाया बाजार में धमाल

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आखिरकार Dio 125 X-Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे कुछ दिन पहले ही अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया था. यह स्कूटर खासतौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो दमदार लुक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं. लुक, डिज़ाइन और परफॉर्मेंस में कैसा है Dio 125 X-Edition, चलिए जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Dio 125 X-Edition का डिज़ाइन
Dio 125 X-Edition का स्टाइल इसे भीड़ से अलग पहचान देता है. इसकी नई ड्यूल-टोन पेंट स्कीम इसे और स्टाइलिश लुक दे रही है. जैसे ब्लू और ग्रे कलर का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिसके साथ रेड कलर के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं. यह कलर थीम स्कूटर को ज्यादा स्पोर्टी और यूथफुल लुक देती है.

Dio 125 X-Edition का इंजन
Honda Dio 125 X-Edition में 123.9cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो स्टैंडर्ड वेरिएंट में मिलता है. यह इंजन 8.3 हॉर्सपावर की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम भी पूरी तरह स्टैंडर्ड Dio 125 जैसे ही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Dio 125 X-Edition के फीचर्स
Honda Dio 125 X-Edition में TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो राइडर को जरूरी जानकारी साफ और आधुनिक तरीके से दिखाता है. हालांकि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं दी गई है. यानी कॉल अलर्ट, नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स इस वेरिएंट में नहीं मिलते. ये सभी एडवांस फीचर्स सिर्फ Dio 125 के टॉप H-Smart वेरिएंट के लिए रखे गए हैं, जिसमें की-लेस इग्निशन भी मिलता है.

Dio 125 X-Edition की कीमत
कीमत की बात करें तो Honda Dio 125 X-Edition की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 87,733 रुपये रखी गई है, स्टैंडर्ड Dio 125 से करीब 1,000 रुपये महंगा है. लेकिन अगर इसकी तुलना टॉप H-Smart वेरिएंट से करें, तो यह लगभग 3,950 रुपये सस्ता पड़ता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com