Hero MotoCorp काफी समय से अपनी सबसे शक्तिशाली एडवेंचर बाइक Hero Xpulse 421 पर काम कर रही है. हाल ही में इस बाइक को लद्दाख की वादियों में टेस्टिंग के दौरान कैमलाज (छिपे हुए) अवतार में देखा गया था. हालांकि इसका ऑफिशियल लॉन्च अभी दूर है, लेकिन उन स्पाई शॉट्स के आधार पर मशहूर क्रिएटर 'Acaraautomotive' ने इस बाइक का एक डिजिटल रेंडर (Digital Render) तैयार किया है. इस रेंडर ने बाइक लवर्स के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि इसमें नई एक्सपल्स का बेहद मस्कुलर और मैच्योर लुक सामने आया है.
कैसा है नई Hero Xpulse 421 का डिज़ाइन?
डिजिटल रेंडर के मुताबिक, नई Hero Xpulse 421 अपने पुराने छोटे मॉडल्स की तुलना में काफी बड़ी, मस्कुलर और मैच्योर नजर आ रही है. हालांकि कंपनी ने इसके पारंपरिक एडवेंचर डीएनए (DNA) को बरकरार रखा है. इसका स्टांस काफी ऊंचा है और इसमें लॉन्ग-ट्रेवल सस्पेंशन दिए गए हैं. इसका पूरा ढांचा इस तरह तैयार किया गया है जो ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ हाईवे पर लंबी राइडिंग के दौरान भी राइडर को पूरा आराम दे सके.
बाइक के अगले हिस्से की बात करें तो इसमें एक लंबा विंडस्क्रीन दिया गया है, जो तेज हवा के थपेड़ों से राइडर को बचाएगा. इसके साथ ही इसमें वर्टिकली स्टैक्ड हेडलैंप यूनिट दी गई है, जो इस बाइक को एक अनोखा चेहरा देती है. बाइक में चोंच के आकार का फ्रंट मडगार्ड, चौड़े हैंडलबार्स और प्रैक्टिकल हैंडगार्ड्स दिए गए हैं, जो इसके एडवेंचर लुक को और ज्यादा मजबूत बनाते हैं.
इस एडवेंचर बाइक में आपको एक्सपोज़्ड फ्रेम, वायर-स्पोक व्हील्स (तार वाले पहिए) और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए ड्यूल-पर्पज टायर देखने को मिलते हैं. सुरक्षा और कंट्रोल के लिए इसके दोनों सिरों पर बड़े डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. इसके अलावा इंजन की सुरक्षा के लिए नीचे की तरफ एक मजबूत अंडरबॉडी प्रोटेक्शन भी साफ तौर पर देखा जा सकता है. यह रेंडर साफ संकेत देता है कि बाइक बहुत ज्यादा एग्रेसिव दिखने के बजाय बेहद प्रैक्टिकल और रफ-एंड-टफ होने वाली है.
कब होगी लॉन्च और किससे है मुकाबला?
हीरो मोटोकॉर्प अपनी इस दमदार Xpulse 421 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से अगले साल होने वाले EICMA मोटर शो में पर्दा उठा सकती है, जबकि इसकी लॉन्चिंग उसके बाद होने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं