Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड Hero Super Splendor XTEC 2.0 बाइक लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस नई बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 86,500 रुपये रखी है. Hero ने इस मॉडल को नए डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और बेहतर माइलेज के साथ पेश किया है ताकि यह रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित कर सके. खास बात यह है कि कंपनी का दावा है कि यह बाइक 72 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है.

दमदार इंजन और शानदार माइलेज
नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 7500 rpm पर 10 hp की पावर और 6000 rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बेहतर माइलेज के लिए कंपनी ने इसमें Advanced Programmed Fuel Injection यानी APFI टेक्नोलॉजी और Idle Stop-Start System का इस्तेमाल किया है. इससे बाइक कम फ्यूल में ज्यादा दूरी तय कर सकती है.
कार के AC का ये छोटा-सा बटन तेज करता है Cooling और बचाता है पेट्रोल-डीजल-CNG का खर्च
Hero Super Splendor XTEC 2.0 में कंपनी ने Integrated Starter Generator यानी ISG फीचर भी दिया है. यह सिस्टम इंजन को शांत तरीके से स्टार्ट करने में मदद करता है.

इसके अलावा बाइक में Hero का i3S यानी Idle Stop-Start System भी मिलता है. यह फीचर भारी ट्रैफिक में काफी काम आता है. जब बाइक कुछ सेकंड के लिए रुकती है, तो इंजन अपने आप बंद हो जाता है और क्लच दबाते ही फिर से स्टार्ट हो जाता है.
Safety और Braking पर भी ध्यान
नई Super Splendor XTEC 2.0 में कंपनी ने सुरक्षा फीचर्स को भी बेहतर किया है. बाइक में अब Hazard Lights दिए गए हैं, जो इमरजेंसी स्थिति में दूसरे वाहनों को अलर्ट करने में मदद करते हैं.
इसके अलावा इसमें Front Disc Brake दिया गया है जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर होती है. बाइक में Telescopic Front Suspension भी मिलता है जो खराब सड़कों पर आरामदायक राइड देने में मदद करता है. Hero ने इस बाइक में Handlebar Mounted Engine Kill Switch भी दिया है जिससे इंजन को आसानी से बंद किया जा सकता है.

Fully Digital Display और Bluetooth Connectivity
Hero Super Splendor XTEC 2.0 में अब Fully Digital Instrument Console दिया गया है. डिजिटल डिस्प्ले में Bluetooth Connectivity भी मिलती है. इसके जरिए राइडर को Incoming Calls, SMS Alerts और Phone Battery Status जैसी जानकारियां स्क्रीन पर दिखाई देती हैं.
इसके अलावा बाइक में Real-Time Mileage Indicator, Low Fuel Warning Light और Smartphone Charging के लिए USB Type-C Charging Port भी दिया गया है. यानी अब यूजर्स सफर के दौरान आसानी से अपना फोन चार्ज कर सकेंगे.
नए डिजाइन और स्टाइलिश लुक के साथ आई बाइक
Hero ने इस बाइक के डिजाइन को भी पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया है. नई Super Splendor XTEC 2.0 में Dynamic Dual-Tone Body Graphics दिए गए हैं जो बाइक को स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं. बाइक में Signature XTEC 2.0 Badging, 3D Emblem, Stylish Stitching वाली Dual-Texture Seat और आकर्षक Rim Tapes भी दिए गए हैं.
कंपनी ने इसे पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है. इनमें Glossy Black, Candy Blazing Red, Matt Axis Grey, Matt Nexus Blue और Matt Chestnut Brown शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं