विज्ञापन

फेयर स्किन पर कौन सी लिपस्टिक सबसे ज्यादा जंचती है? जानिए 5 बेस्ट शेड्स जो बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती

लिपस्टिक का सही शेड चुनने के लिए स्किन टोन और अंडरटोन का तालमेल जरूरी होता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं फेयर स्किन के लिए 5 बेस्ट लिपस्टिक शेड.

फेयर स्किन पर कौन सी लिपस्टिक सबसे ज्यादा जंचती है? जानिए 5 बेस्ट शेड्स जो बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती
फेयर स्किन के लिए कौन सी लिपस्टिक शेड रहेगी अच्छी?
Photo Credit: NDTV

Lipstick Choosing Tips: शानदार लुक के लिए आउटफिट और हेयरस्टाइल के साथ-साथ लिपस्टिक का सही शेड भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है. लिपस्टिक का सही कलर और शेड चेहरे की खूबसूरती को तो बढ़ाता ही है, साथ में कॉन्फिडेंस को भी कई गुना बढ़ा देती है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिपस्टिक शेड का स्किन के साथ मैच होना भी बहुत ही जरूरी है. दरअसल, लिपस्टिक चुनने के लिए स्किन टोन और अंडरटोन का तालमेल जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेयर स्किन के लिए कौन से 5 लिपस्टिक शेड अच्छे रहेंगे.

1. सॉफ्ट पिंक

सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक शेड फेयर स्किन टोन के लिए सबसे अच्छा शेड माना है. येे लिप्स को फ्रेशनेस देता है. साथ ही अगर आपकी स्किन काफी फेयल और कूल टोन वाली है, तो आपके लिए बेबी पिंक अच्छा रहेगा. ध्यान रहे कि आप पेस्टल पिंक से बचें, इससे लिप्स फ्रेश की जगह एकदम फ्लैट लगने लगते हैं.

2. पीच न्यूड 

पीच न्यूड लिपस्टिक शेड फेयर स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगता है. ये चेहरे पर एक नेचुरल चमक लाता है और होंठों को आकर्षक लुक देता है, बिना ज्यादा पीला या फीका दिखाए. ये शेड फेस को सॉफ्ट और हेल्दी ग्लो देने में मदद करता है. साथ ही ब्लश, ब्रााउन आईलाइनर और नैचुरल बेस मेकअप के साथ बहुत अच्छा लगता है. हालांकि, बहुत ज्यादा हल्का पीच न्यूड शेड चुनने से बचें, क्योंकि इससे होंठ फीके नजर आ सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. रोजी न्यूड 

ये शेड ऑफिस, मीटिंग, ब्रंच, फैमिली इवेंट और हल्के ग्लैम लुक के लिए काफी अच्छा लगता है. ग्लोइंंग स्किन की बात करें तो रोजी न्यूड अक्सर बेज न्यूड से बेहतर होता है. दरअसल, बेज न्यूड कभी-कभी बहुत डल लग सकते हैं जब तक कि उन्हें लिप लाइनर और ब्लश के साथ पेयर न किया जाए.

4. मॉव पिंक

मॉव पिंक फेयर स्किन टोन के लिए सबसे खूबसूरत लिपस्टिक शेड्स में से एक माना जाता है, खासाकर उन लोगों के लिए जिनका अंडरटोन कूल या न्यूट्रल हो. ये शेड होंठों को बिना ज्यादा बोल्ड दिखाए एक आकर्षक लुक देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

5. कोरल

यह हल्का ऑरेंज-पिंक जैसा शेड गर्मियों और पार्टी या आउटिंग के लिए बहुत एनर्जेटिक और वाइब्रेंट लुक देता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर Vitamin E का कैप्सूल लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट से जानें

यह भी पढ़ें: चेहरे को बनाना है ग्लोइंग और सोफ्ट? आज ही अपनाएं मुल्तानी मिट्टी वाला ये घरेलू नुस्खा, तरोताजा होगी स्किन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lipstick Shade, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com