विज्ञापन

'सबसे अच्छी बात जो मुझे लगी...' कप्तान श्रेयस अय्यर की इस खूबी ने जीता कोच गौतम गंभीर का दिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले गौतम गंभीर ने कप्तान अय्यर की उस खूबी के बारे में बात की है, जिसने उनका दिल जीत लिया.

'सबसे अच्छी बात जो मुझे लगी...' कप्तान श्रेयस अय्यर की इस खूबी ने जीता कोच गौतम गंभीर का दिल
श्रेयस अय्यर की इस खूबी ने जीता कोच गौतम गंभीर का दिल

शनिवार को जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम ने पुरुषों के क्रिकेट इवेंट में अपना गोल्ड मेडल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया. निशिन में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच खेलते हुए, श्रेयस अय्यर और उनकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में 19 रन से जीत हासिल की. टी20 विश्व विजेता टीम इस जीत के बाद स्वदेश लौट आई है और अगले अगले असाइनमेंट की तैयारियों में जुट गई है. भारत अब 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी. वहीं इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने अय्यर की कप्तानी की तारीफ की और उनके साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की.

गंभीर और अय्यर के बीच एक मजबूत रिश्ता है, जो 2024 से चला आ रहा है, जब वे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे. गंभीर टीम के मेंटर थे और अय्यर कप्तान थे. दोनों ने मिलकर कोलकाता को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया था. 

जियोस्टार के शो 'फॉलो द ब्लूज' पर गंभीर ने कहा,"श्रेयस के साथ मेरा पहला अनुभव तब हुआ जब मैं 2024 में केकेआर से जुड़ा, जहां वे टीम की कप्तानी कर रहे थे. श्रेयस की सबसे अच्छी बात जो मुझे लगी, वह यह थी कि वे कभी-कभी अपनी बैटिंग पोजिशन छोड़ने को भी तैयार रहते थे. वे इतने फ्लेक्सिबल थे कि अगर कोई उनसे पहले बैटिंग करने जाता, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती थी."

भारतीय टीम के हेड कोच ने आगे कहा,"ऐसा बहुत कम होता है कि कोई कप्तान, जो शायद टीम का मुख्य बल्लेबाज भी हो, टीम के भले के लिए अपनी पोजिशन का त्याग करे-चाहे वह किसी और खिलाड़ी के असरदार खेल के लिए हो या फिर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के नजरिए से हो."

उन्होंने आगे कहा,"तभी मुझे एहसास हुआ कि एक अच्छे लीडर की सबसे पहली और अहम खूबी यह है कि वह कितना निस्वार्थ है. श्रेयस में यह खूबी है, और यह एक बहुत बड़ी बात है जो कप्तान के तौर पर उनके आगे के सफ़र में काम आएगी. क्योंकि आप मेहनती हो सकते हैं, अनुशासित हो सकते हैं, फिट हो सकते हैं और नंबर वन बल्लेबाज भी हो सकते हैं. लेकिन अगर आप निस्वार्थ नहीं हैं, तो बाकी सभी खूबियों का कोई मतलब नहीं रह जाता. श्रेयस में ये सभी खूबियां हैं, और साथ ही उनमें निस्वार्थ भाव भी है."

भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती है. अब ध्यान T20I सीरीज पर है, जहां श्रेयस अय्यर और उनकी टीम एशियन गेम्स में मिली जीत के मोमेंटम को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर के बाद कौन चुनेगा न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया? BCCI ने इस दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री, हांगकांग सिक्सेस में संभालेंगे कप्तानी, ये स्टार खिलाड़ी भी शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shreyas Santosh Iyer, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com