विज्ञापन

फ्लाइट को 'फ्री में ट्रैक/सर्च' करने वाले बेहतरीन 4 Apps, एक क्लिक पर जान पाएंगे लाइव लोकेशन

इन ऐप्स में आपको सिर्फ फ्लाइट नंबर, एयरलाइन या एयरपोर्ट डालना होता है और तुरंत लाइव मैप पर प्लेन की लोकेशन दिखने लगती है.

फ्लाइट को 'फ्री में ट्रैक/सर्च' करने वाले बेहतरीन 4 Apps, एक क्लिक पर जान पाएंगे लाइव लोकेशन

अगर आप किसी भी फ्लाइट की लाइव लोकेशन, टाइम, रूट और लैंडिंग टाइम फ्री में देखना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे शानदार मोबाइल ऐप्स हैं जिनसे आप दुनिया की लगभग हर फ्लाइट को ट्रैक कर सकते हैं. इन ऐप्स में आपको सिर्फ फ्लाइट नंबर, एयरलाइन या एयरपोर्ट डालना होता है और तुरंत लाइव मैप पर प्लेन की लोकेशन दिखने लगती है. इतना ही नहीं इन ऐप्स में फ्लाइट 3 D में भी देख सकते हैं. यहां कुछ सबसे बेहतरीन और फ्री फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप्स दिए गए हैं.

1. Flightradar24 - यह दुनिया के सबसे पॉपुलर फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप्स में से एक है. इस ऐप में आप रियल-टाइम मैप पर दुनिया भर के हजारों विमानों को उड़ते हुए देख सकते हैं। इसमें खास फीचर यह है कि आप अपने फोन को आसमान की तरफ करके भी पता लगा सकते हैं कि ऊपर उड़ रहा प्लेन किस एयरलाइन का है और कहां जा रहा है. इस ऐप में फ्लाइट की स्पीड, ऊंचाई, रूट, एयरक्राफ्ट का प्रकार और लैंडिंग टाइम जैसी जानकारी भी मिलती है. साथ ही आप एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स की डिटेल भी देख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

2. FlightAware - यह ऐप भी फ्लाइट ट्रैकिंग के लिए काफी भरोसेमंद माना जाता है. इसमें आप कमर्शियल, चार्टर और प्राइवेट एयरक्राफ्ट तक को ट्रैक कर सकते हैं. इसमें लाइव मैप के साथ-साथ आपको फ्लाइट के डिले, गेट चेंज, मौसम और एयरपोर्ट एक्टिविटी की जानकारी भी मिलती है. 

3. The Flight Tracker - यह ऐप उन लोगों के लिए अच्छा है जो अक्सर ट्रैवल करते हैं या किसी को एयरपोर्ट से लेने जाते हैं. इसमें आप रियल-टाइम फ्लाइट स्टेटस, देरी की जानकारी और एयरपोर्ट डिटेल्स आसानी से देख सकते हैं.

4. Plane Finder - इस ऐप की खासियत इसका लाइव 3D फ्लाइट मैप है. इसमें आप फ्लाइट की लाइव मूवमेंट देख सकते हैं और उसके बारे में डिटेल जानकारी भी पा सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com