आजकल सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं. कोई कह रहा है कि इससे गाड़ी का माइलेज खत्म हो जाता है, तो कोई इंश्योरेंस रिजेक्ट होने का दावा कर रहा है. इन सभी अफवाहों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी दावों की सच्चाई सामने रखी है. अगर आप भी अपनी गाड़ी में E20 पेट्रोल डलवाते हैं, तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए.
क्या सच में माइलेज कम होता है?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वीकार किया है कि एथेनॉल मिक्स पेट्रोल के इस्तेमाल से माइलेज में मामूली गिरावट आ सकती है. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इसके फायदे भी गिनाए. उन्होंने कहा कि एथेनॉल का इस्तेमाल तो रेसिंग कारों में भी होता है क्योंकि इससे गाड़ी का एक्सीलरेशन (रफ्तार) बेहतर होता है और इंजन की नॉकिंग की समस्या भी ठीक होती है. इसलिए माइलेज में थोड़ी बहुत कमी आ सकती है, लेकिन गाड़ी की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है.
Revolt ने लॉन्च की सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत सिर्फ ₹94,990 और 3.9 सेकंड में देगी 40 की रफ्तार
इंश्योरेंस क्लेम का क्या है सच?
सोशल मीडिया पर एक और अफवाह तेजी से फैल रही थी कि E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने से कंपनियां गाड़ी का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट कर रही हैं. इस पर मंत्री ने साफ किया कि यह पूरी तरह से झूठ है. इंश्योरेंस कंपनियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह पूरी तरह से सुरक्षित है.
क्या चींटियों को पसंद है यह पेट्रोल?
कुछ दिनों पहले एक मजेदार अफवाह यह भी उड़ी थी कि एथेनॉल में शुगर होने की वजह से चींटियां फ्यूल कैप के पास जमा हो रही हैं. सरकार ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि पेट्रोल में मिलाने से पहले एथेनॉल को पूरी तरह से फिल्टर और डिस्टिल किया जाता है, जिससे इसमें शुगर का एक भी अंश नहीं बचता. इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे तत्व मिलाए जाते हैं जिससे कीड़े-मकौड़े दूर रहते हैं, इसलिए चींटियों वाली बात बिल्कुल गलत है.
Skoda Kodiaq RS Launch: लॉन्च होते ही सिर्फ 6 मिनट में बिक गई स्कोडा की यह सुपरफास्ट SUV
देश को हुआ बड़ा फायदा
एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम से सिर्फ गाड़ियों को ही नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा हुआ है. इस प्रोग्राम की वजह से भारत ने कच्चे तेल के आयात में लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाई है. इसके साथ ही किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है क्योंकि एथेनॉल बनाने के लिए कृषि उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है. सरकार आने वाले समय में 25 प्रतिशत और 30 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने की तैयारी कर रही है, लेकिन यह सभी जरूरी टेस्टिंग के बाद ही किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं