Car AC maintenance tips: कार के AC को सही तरीके से मेंटेन करना बेहद जरूरी है, तभी आपको हर मौसम खासकर गर्मियों में बढ़िया कूलिंग मिलती है और AC की लाइफ भी लंबी रहती है. अगर आप कुछ आसान आदतें अपनाते हैं, तो आपकी कार का AC हमेशा नए जैसा ठंडा हवा देगा.

1. रेगुलर सर्विसिंग
सबसे पहले आपको अपनी कार के AC की समय-समय पर सर्विस करवानी चाहिए. साल में कम से कम एक बार AC चेक कराना जरूरी होता है. इससे गैस लेवल, कंप्रेसर और लीकेज जैसी समस्याएं समय रहते पकड़ में आ जाती हैं और बड़ी खराबी से बचा जा सकता है.
2. केबिन एयर फिल्टर साफ रखें
AC की कूलिंग का सीधा संबंध केबिन एयर फिल्टर से होता है. अगर फिल्टर गंदा हो जाता है, तो हवा का फ्लो कम हो जाता है और कूलिंग कमजोर पड़ जाती है. इसलिए हर 5,000 से 10,000 किलोमीटर पर इसे साफ या बदलना बेहतर होता है.

3. AC गैस पर रखें नजर
अगर आपको लगे कि AC पहले जैसी ठंडक नहीं दे रहा, तो हो सकता है गैस कम हो गई हो. ऐसे में तुरंत चेक कराएं और जरूरत पड़े तो गैस रिफिल करवाएं. कम गैस होने पर AC ज्यादा मेहनत करता है, जिससे माइलेज भी कम होता है.
4. कार को छांव में पार्क करें
धूप में खड़ी कार जल्दी गर्म हो जाती है, जिससे AC को केबिन ठंडा करने में ज्यादा समय लगता है. कोशिश करें कि कार हमेशा छांव में पार्क करें या सनशेड का इस्तेमाल करें. इससे AC पर लोड कम पड़ता है और कूलिंग बेहतर मिलती है.

5. शुरुआत में खिड़कियां खोलें
जब आप गर्म कार में बैठते हैं, तो सबसे पहले कुछ देर के लिए खिड़कियां खोल दें. इससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है और AC जल्दी ठंडा करने लगता है.
6. AC को नियमित चलाते रहें
कई लोग सर्दियों में AC का इस्तेमाल बंद कर देते हैं, जो सही नहीं है. सर्दियों के महीने में कम से कम एक-दो बार AC जरूर चलाएं. इससे कंप्रेसर और सिस्टम सही हालत में रहता है और गैस सर्कुलेशन बना रहता है.
ये भी पढ़ें - घर पर मैकेनिक से बढ़िया बाइक की चेन साफ करने का आसान तरीका
7. सही मोड का करें इस्तेमाल
जब कार ठंडी हो जाए, तो AC को रीसर्कुलेशन मोड पर चला दें. इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आती और कूलिंग ज्यादा असरदार हो जाती है.
अगर आप इन आसान टिप्स को अपनी डेली ड्राइविंग में शामिल कर लेते हैं, तो आपकी कार का AC हमेशा बेहतरीन कूलिंग देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं